आज का राशिफल, 30 January 2025: शुक्रवार का दिन ये दो राशियां होंगी मालामाल, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 30 January 2026 (शुक्रवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शुक्रवार के दिन आपका राशिफल क्या कहता है और आज आपको कौन-कौन से उपाय करने हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं।

आज का राशिफल 30 January 2026 (शुक्रवार): आज भगवान शिव को प्रसन्न करने की सर्वश्रेष्ठ तिथि प्रदोष है।चन्द्रमा व गुरु एकसाथ मिथुन राशि में गोचर करके गजकेसरी योग बना रहे हैं।भगवान शिव का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।शैव परम्परा में प्रदोष बहुत श्रेष्ठ व्रत होता है। नियमित प्रदोष व्रत करने से जन्म जन्मान्तर के पाप नष्ट होते हैं।संतान प्राप्ति व संतान की उन्नति के लिए लगातर 18 प्रदोष रहकर उद्यापन करने व फिर इसी क्रम में अनवरत व्रत करने से संतान की सफलता बहुत ही शानदार होती है।प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं वहां दीपक जलाकर महान मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करें।श्री रामकथा भगवान शंकर को बहुत प्रिय है।जो लोग शिवलिंग के सामने नियमित श्री रामचरितमानस का पाठ करते हैं,उन भाग्यशाली व्यक्तियों को महादेव सदैव अपने आशीर्वाद से सिंचित रखते हैं व सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सभी राशि के जातक यह कार्य करें फिर किसी ग्रह जनित उपाय की आपको कभी कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

आज का राशिफल 30 जनवरी 2026 (pc: canva)

30 जनवरी 2026 का राशिफल-

मेष

तृतीय गुरु -चन्द्रमा व बारहवें शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।दशम सूर्य व्यवसाय में सफल कर रहे है।यात्रा का संयोग बन सकता है।दान -पुण्य करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।शुभ रंग -पीला व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय- तिल का दान करें।गाय को गुड़ खिलाइए।भाग्य प्रतिशत-,55%

End of Feed