Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 September 2026: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मीन और गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में हैं, जबकि शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। आज भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ रहेगा। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और दान-पुण्य करें। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्यदेव को प्रणाम करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान भी पुण्यदायी रहेगा।
3 सितंबर का राशिफल
मेष राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि द्वादश भाव में रहकर शुभ फल दे रहे हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को लेकर चल रही चिंता जल्द दूर होगी। छात्रों के लिए करियर में प्रगति के अवसर हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से लाभ होगा। लव लाइफ में ज्यादा भावुक होने से बचें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और नौकरी में मेहनत का परिणाम मिलेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे और करीब सवा दो दिन तक यहां गोचर करेंगे। शनि एकादश और गुरु तृतीय भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में ज्यादा भागदौड़ से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे। नौकरी बदलने की कोशिश में सफलता मिल सकती है।
आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। सूर्य और बुध तृतीय भाव में शुभ फल देंगे, जबकि शनि दशम कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। नौकरी को लेकर खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्रेम संबंधों में ज्यादा भावुक होने से बचें।
आज का उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा एकादश भाव में और गुरु भी इसी भाव में रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता के रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब परिणाम दे सकते हैं। परिवार की उन्नति से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं। शनि अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी का संकेत दे रहे हैं। सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा दशम भाव में आ जाएंगे, जिससे नौकरी और करियर में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में मेष, कर्क और धनु राशि के मित्रों का सहयोग सफलता दिला सकता है। नौकरी से जुड़े विवाद दूर होंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं।
आज का उपाय: सात अन्न और तिल का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा नवम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शनि सप्तम भाव में शुभ फल दे रहे हैं। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। सूर्य और बुध द्वादश भाव में हैं। आपकी बातचीत का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न हो सकता है। छात्र करियर में सफलता हासिल करेंगे।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 85%
तुला राशि का आज का राशिफल
सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। गुरु दशम भाव में करियर के लिए शुभ फल देंगे। शुक्र द्वादश और शनि षष्ठम भाव में हैं। नौकरी और बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा मन को प्रसन्न करेगी। बिजनेस के पेपरवर्क में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
आज का उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
पंचम भाव में शनि संतान और छात्रों के लिए सहयोगी रहेंगे। अष्टम भाव में मंगल और दशम भाव में सूर्य आत्मबल बढ़ाएंगे। एकादश भाव में शुक्र और सुबह 7:26 बजे के बाद तृतीय भाव में चंद्रमा नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें और मूंग-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु अष्टम भाव में हैं, इसलिए बड़े फैसलों में सावधानी रखें। शनि चतुर्थ भाव में हैं। सूर्य और बुध भाग्य भाव को मजबूत कर रहे हैं। दशम भाव में शुक्र नौकरी, बिजनेस और करियर में लाभ दे सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेवजह की बहस से बचें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि का आज का राशिफल
नौकरी पहले से बेहतर रहेगी। सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे। गुरु सप्तम और शनि तृतीय भाव में हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सूर्य और शुक्र का प्रभाव किसी नए काम से बिजनेस को सही दिशा दे सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। लव लाइफ में समय की कमी रिश्ते में परेशानी दे सकती है। कोई भी ऐसा काम न करें जिसके लिए आपका मन भीतर से तैयार न हो।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तुलसी दल अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
द्वितीय भाव में शनि आय के नए स्रोत बनाने में मदद करेंगे। मंगल पंचम और बुध सप्तम भाव में हैं। सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में आ जाएंगे। नौकरी में तनाव और काम की अधिकता रह सकती है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में सफल होंगे। वृषभ, तुला और मकर राशि के मित्र सहयोग कर सकते हैं। शुक्र प्रेम जीवन में सफलता देंगे।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के करियर में उन्नति के संकेत दे रहे हैं। शनि आपकी राशि में हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन नौकरी में अपनी कार्यपद्धति को सही दिशा देने से सफलता मिलेगी। शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सुबह 7:26 बजे के बाद चंद्रमा तृतीय भाव में रहेंगे, जो आय प्राप्ति के लिए अनुकूल हैं।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
