आज का राशिफल, 3-January-2026: पौष पूर्णिमा के दिन इन दो राशियों का होगा भला, जानें कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 3, 2026, 07:24 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 3-January 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज पौष पूर्णिमा के दिन आप यहां से अपना दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल (pc: canva)
आज का राशिफल 3-January 2026 (शनिवार): आज पौष माह की पावन पूर्णिमा है।चंद्रमा व गुरु एकसाथ गजकेसरी योग बनाते हुए मिथुन राशि में हैं।शनि गुरु की राशि मीन में हैं।पूर्णिमा का व्रत बहुत पावन व पुण्यदायी होता है।पूर्णिमा को माता दुर्गा जी के मंदिर में माता की उपासना अवश्य करनी चाहिए।पूर्णिमा को दुर्गासप्तशती का पाठ करना क़ई जन्म के पापों को नष्ट कर अनन्त पुण्य की प्राप्ति करवाता है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का जप अवश्य करें।अन्न दान करें।पीत वस्त्र का दान करें।माता,पिता,गुरु व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद अवश्य लें।यही शुभाशीष आपको दीर्घायु व निरोग बनाएगा।
दैनिक राशिफ़ल 03 जनवरी 2026-
1मेष- तृतीय चन्द्रमा व गुरु अनुकूल है।आपका मन धार्मिक भावों से भरा रहेगा।हेल्थ का ख्याल रखें।जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे।लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।आज का उपाय -पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध से बचने का प्रयास करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-75%
2वृष-जाँब में प्रोन्नति की सम्भावना है।मिथुन राशि का गुरु -चन्द्रमा व मीन का शनि अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है।सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें।घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
3 मिथुन- गुरु व चन्द्रमा का आशीर्वाद है।कॅरियर में कई नवीन अवसरों वाला दिवस है। ऑफिस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय -कम्बल का दान करें।शुभ रंग -,हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%
4कर्क- स्टूडेंट्स को मन के मुताबिक सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप आईटी या मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।कॅरियर में नया मोड़ आ सकता है।बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। जाँब को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-65%
5सिंह-बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी।स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें।प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-75%
6कन्या-चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है।महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते रहें व जाँब में भी वर्क्स को टालें मत।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-70%
7तुला--जाँब में चेंज से लाभान्वित होंगे।बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%
8वृश्चिक-धन का व्यय होगा। जमीन व रियल स्टेट में निवेश करें। पूजा पाठ से मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-70%
9 धनु-आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा।स्टूडेंट्स स्टडी को और बेहतर करें,आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%
10मकर- शनि व मङ्गल अनुकूल अर्थ की व्यवस्था को पहले से बेहतर करेंगे।आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%
11 कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा पँचम गोचर में है।आप जाँब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा।आज का उपाय --शिव उपासना करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-7 5%
12 मीन- चतुर्थ चन्द्रमा व गुरु जाँब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। बिजनेस आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।हेल्थ परेशान कर सकता है।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%