Aaj Ka Rashifal (3 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चन्द्रमा सुबह 07 बजे तक कन्या राशि में रहकर उसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और शनि मीन राशि में स्थित हैं। शुक्रवार का दिन होने के कारण वैभव लक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। आज श्री गणेश जी की उपासना करें और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा। भगवान शिव की शरण में जाना आज के दिन विशेष फलदायी रहेगा। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए शिव परिवार की पूजा करें। आर्थिक उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान अवश्य करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं और गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन जॉब और बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन को लेकर प्रयास जारी रखेंगे। लव लाइफ में भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा छठे भाव में हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है, लेकिन जॉब में तनाव से बचना होगा। अपने काम पर फोकस रखें। किसी सीनियर से मदद मिल सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उनकी 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
सुबह 07 बजे के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में बदलाव फायदेमंद हो सकता है। जॉब में रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। बिजनेस में मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। भविष्य में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ में रिश्ता आगे बढ़ सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु जी को पीले वस्त्र और फल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद व हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बिजनेस में नए काम मिलने की संभावना है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान जरूरी है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
सुबह 07 बजे के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा का प्लान बनेगा।
उपाय: उड़द का दान करें और सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
सुबह 07 बजे के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। जॉब में उन्नति के योग हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। मेहनत से सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और दीप जलाकर घर से निकलें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। बिजनेस में ग्रोथ होगी, लेकिन निर्णय लेने में कन्फ्यूजन रहेगा। जॉब में पुराने तनाव खत्म होंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी।
उपाय: विष्णु जी के मंदिर जाकर 4 परिक्रमा करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: गुलाबी
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में शुभ हैं। बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा दशम भाव में हैं। जॉब में स्थिति बेहतर होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
सुबह 07 बजे के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जॉब में नया प्रोजेक्ट शुरू होगा। काम को प्लानिंग से करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
