Daily Horoscope 29 November 2026: 29 नवंबर 2026, रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल सिंह, सूर्य वृश्चिक, राहु कुंभ तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। शुक्र और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में लाभ और आर्थिक प्रगति के अवसर बना सकती है। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र और प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।
29 नवंबर का राशिफल
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, रविवार को सूर्यदेव की उपासना करना शुभ रहेगा। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप भी लाभकारी रहेगा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चंद्रमा अपनी राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, इसलिए चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं गेहूं, चावल और शक्कर का दान करें। भगवान कृष्ण के नाम का संकीर्तन करें और शिव मंदिर में दीपदान करें। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन नौकरी और बिजनेस में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर घर-परिवार के मामलों को महत्वपूर्ण बनाएगा। गुरु का पंचम भाव में प्रभाव स्टूडेंट्स के करियर के लिए शुभ रहेगा। मंगल और शनि की स्थिति बिजनेस में लाभ के अवसर बना सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि, नई बिजनेस डील को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और लव लाइफ में भी खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम और खानपान पर ध्यान दें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और गुड़ का दान करें। ऑफिस में गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 1 और 2
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन आर्थिक लाभ और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का तृतीय भाव में गोचर आय के नए स्रोत बनाने में मदद करेगा। गुरु और मंगल का चतुर्थ भाव में प्रभाव घर-परिवार तथा प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकता है। नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग रुके हुए काम को पूरा करा सकता है। हालांकि, काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव से बचें। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 2 और 9
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन नौकरी और बिजनेस में सफलता लेकर आ सकता है। चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर धन और पारिवारिक मामलों के लिए शुभ रहेगा। गुरु का तृतीय भाव में प्रभाव आपके प्रयासों को मजबूती देगा। नौकरी में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण सरकारी काम में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, आंखों से जुड़ी परेशानी आपको चिंतित कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। लव लाइफ में कुछ तनाव रह सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें और छोटी बातों को विवाद न बनने दें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 3 और 6
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ेगी। गुरु का द्वितीय और शनि का नवम भाव में प्रभाव आर्थिक स्थिति तथा भाग्य के लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में लगातार मेहनत के बाद प्रमोशन मिलने के अवसर बन सकते हैं। ऑफिस में नए काम और जिम्मेदारियों को लेकर उत्साहित रहेंगे। रियल एस्टेट, बैंकिंग और पावर सेक्टर से जुड़े निवेश पर विचार कर सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 1 और 9
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन करियर और बिजनेस में नए अवसर लेकर आ सकता है। गुरु आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। चंद्रमा का गोचर नौकरी में नए अवसर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में धनु और कर्क राशि के उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपने समय का सही इस्तेमाल करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नीला
शुभ अंक: 3 और 9
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन बिजनेस और आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रह सकता है। गुरु का द्वादश भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है, जबकि चंद्रमा का एकादश भाव में गोचर आय और लाभ के अवसर मजबूत करेगा। बिजनेस में नई डील करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन किसी प्रस्ताव को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। आत्मविश्वास और टाइम मैनेजमेंट के साथ आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन अचानक प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में अपनी कार्यशैली को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सुखद यात्रा का योग बन रहा है।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व घी का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 5 और 8
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन नौकरी और बिजनेस में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा। शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कारोबार में नए अवसर और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, बिजनेस में कुछ कामों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को प्रयास जारी रखने चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान मन को एकाग्र रखना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ संबंधों में आकर्षण बना रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। तेज वाहन चलाने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 4 और 6
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन बिजनेस और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ सकती है। चंद्रमा का नवम भाव में गोचर भाग्य का साथ देगा और स्टूडेंट्स के लिए भी अनुकूल परिणाम बनाएगा। नौकरी में नई पोजिशन या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। परिवार से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान मिलने के संकेत हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना सकता है। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उनकी चार परिक्रमा करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 3 और 9
भाग्य प्रतिशत: 78%
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन नौकरी और बिजनेस के लिहाज से मिलाजुला रह सकता है। चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। गुरु का नवम भाव में प्रभाव करियर और कारोबार में सफलता के अवसर बनाएगा। बिजनेस की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। बैंकिंग और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। शुक्र का एकादश भाव में प्रभाव दांपत्य जीवन और रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और विवाह को लेकर परिवार में बातचीत शुरू कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 2 और 3
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन नए काम और करियर में बदलाव के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर व्यावसायिक साझेदारी और रिश्तों के लिए अनुकूल रहेगा। शुक्र और बुध का प्रभाव बिजनेस में नए अवसर और लाभ की स्थिति बनाएगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन पदोन्नति के रास्ते भी खुल सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। लव लाइफ में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और सफेद
शुभ अंक: 5 और 8
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन परिवार और बिजनेस में व्यस्तता लेकर आ सकता है। चंद्रमा का षष्ठम भाव में गोचर कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को महत्वपूर्ण बनाएगा। शनि का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों में अनुशासन की जरूरत बताएगा। मंगल का प्रभाव ऑफिस में काम का दबाव बढ़ा सकता है। किसी बिजनेस प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और अन्न व तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
शुभ अंक: 2 और 9
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा रह सकता है। चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता दिला सकता है। गुरु और मंगल का षष्ठम भाव में प्रभाव बिजनेस को नई दिशा देने में मदद करेगा। सूर्य का नवम भाव में गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा। नौकरी और कारोबार में नई सफलताएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई की रणनीति और कार्यशैली पर ध्यान देना चाहिए। टीचर्स का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें और परिवार के साथ समय बिताएं।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 5 और 6
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
