अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 29 May 2023: मेष, मिथुन समेत इन राशि जातकों को हो सकता है बड़ा लाभ, देखें क्या करें और किससे बचे

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 29, 2023, 06:10 AM IST

Horoscope Today 29 May 2023 (आज का राशिफल 29 मई 2023): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन मेष, मिथुन और मीन राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है, हालांकि प्यार और स्वास्थ्य में लापरवाहि बरतने से स्थिति हाथ से निकल सकती है। राशि के मुताबिक यहां देखें आपका दिन कैसा रहेगा।

Image

राशिफल

Horoscope Today 29 May 2023, आज का राशिफल 29 मई 2023: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में है। सूर्य वृष तथा गुरु-बुध इस समय मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 May 2023

1 मेष - आज चन्द्रमा का पंचम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

2 वृष - आज का दिन धार्मिक यात्रा के लिए मङ्गलमय है। पारिवारिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

3 मिथुन - बुध व शुक्र जाँब में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर पॉलिटिक्स में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।गुड़ का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

4 कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व गुरु का मेष गोचर आर्थिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें।

5 सिंह - आज चन्द्रमा का इस राशि में गोचर राजनीति के लिए मंगलमय है। पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कार्य स्थल में तनाव संभावित है।

6 कन्या - चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।पॉलिटिक्स में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

7 तुला - गुरु मेष व चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर शुभ है। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

8 वृश्चिक - आज चन्द्रमा व गुरु पारिवारिक कार्यों में उन्नयन देगा। आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। शुक्र व राहु लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। सुखद यात्रा का संयोग है।

9 धनु - गुरु पंचम शुभ है। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना व्यवसाय के लिए मंगलमय है। तृतीय शनि गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

10 मकर - शनि का द्वितीय प्रभाव राजनीति में प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। गेंहू व गुड़ का दान करें।

11 कुंभ - आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। गुरु द्वितीय रहकर जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। हनुमान बाहुक का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

12 मीन - आज गुरु द्वितीय व द्वादश शनि शुभ है। इस राशि से तृतीय सूर्य इस राशि के गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article