Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 August 2026 : आज श्रावण माह की पूर्णिमा है और रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सूर्योदय के समय चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। आज शुक्रवार है। शुक्र कन्या, शनि मीन, मंगल मिथुन, गुरु कर्क तथा सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचक भी पूरे दिन रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ धन-समृद्धि के लिए शुभ रहेगा।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। अन्न दान करें। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है, इसलिए जीवनसंगिनी का सम्मान करें। कटु वचन और अपमान से बचें। पूर्णिमा पर माता दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन करें और उनके विग्रह की एक परिक्रमा करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ भी शुभ फल देगा।
मेष राशि
शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में हैं। गुरु चतुर्थ भाव में शुभ फल देंगे। परिवार में चल रहे विवाद को लेकर परेशान न हों, स्थितियां जल्द बेहतर होंगी। नई जिम्मेदारी आपके लिए लाभ लेकर आ सकती है। षष्ठम भाव में शुक्र अनुकूल हैं। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें। मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृषभ राशि
चंद्रमा दशम कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं। पंचम भाव में शुक्र छात्रों को लाभ देंगे। गुरु तृतीय भाव में हैं। नौकरी में जल्द प्रमोशन की संभावना बन रही है। ऑफिस में विवादों से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। मानसिक तनाव रह सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुक्र और चंद्रमा प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
राशि स्वामी बुध और सूर्य तृतीय भाव में हैं। गुरु कर्क, चंद्रमा कुंभ और शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल और शुक्र घर-परिवार में खुशियां और आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि दशम भाव में रहकर करियर को मजबूत करेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्रेम संबंधों में तनाव से बचें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि
चंद्रमा दशम कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं। राशि में गुरु और तृतीय भाव में शुक्र शुभ फल देंगे। राहु सप्तम भाव में होने से नौकरी में मेहनत के बावजूद मनमाफिक सफलता मिलने में देरी हो सकती है। व्यवसाय में अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट और पढ़ाई में संतुलन बनाना चाहिए। केतु लव लाइफ में तनाव दे सकता है। प्रेम में विश्वास बनाए रखें।
आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि
सूर्य और बुध का गोचर लाभ देगा। अष्टम भाव में शनि के प्रभाव से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता मिल सकती है। सप्तम भाव में चंद्रमा लव लाइफ को बेहतर बनाएंगे। द्वादश भाव में गुरु और द्वितीय भाव में शुक्र आर्थिक लाभ दे सकते हैं। नौकरी को लेकर चल रहे विवाद दूर होंगे। छात्रों को समय का सही उपयोग करना चाहिए।
आज का उपाय: पक्षियों को दाना और पानी दें। भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध और सूर्य द्वादश भाव में हैं। शुक्र आपकी राशि में और गुरु एकादश भाव में हैं, जिससे बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपको सफलता दिलाएगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र व्यय भाव में हैं। गुरु दशम भाव में और चंद्रमा पंचम भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में प्रगति देंगे। नए बिजनेस प्रोजेक्ट लाभ दे सकते हैं। मंगल और शुक्र कारोबार में नए अवसर देंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा मन को प्रसन्न रखेगी। बिजनेस में पेपरवर्क करते समय लापरवाही न करें।
आज का उपाय: क्रोध से बचें। तिल और गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि
राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में रहकर रियल एस्टेट बिजनेस में लाभ दे सकते हैं। नवम भाव में गुरु भाग्योदय के संकेत दे रहे हैं। चतुर्थ भाव में चंद्रमा आर्थिक सुख बढ़ाएंगे। शुक्र भी आर्थिक लाभ दे सकते हैं। यात्रा का योग है। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और चार परिक्रमा करें। सफेद तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि
गुरु अष्टम भाव में हैं और तृतीय भाव में चंद्रमा आर्थिक सुख के लिए धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार में विवादों से बचें। किसी विवाद को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है, लेकिन बिजनेस सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
द्वितीय भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में गुरु व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। कारोबार में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन नवीन कार्य से बिजनेस को नई दिशा मिल सकती है। आप शनि प्रधान व्यक्ति हैं, इसलिए सत्य का साथ दें। जो काम आपकी अंतरात्मा को गलत लगे, उससे बचें। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। लव लाइफ में समय की कमी परेशानी दे सकती है। शुक्र भाग्य भाव में रहकर प्रेम जीवन में सफलता देंगे।
आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और लाल
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि में हैं और गुरु षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव में शुक्र स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दे सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता और तनाव रह सकता है। बिजनेस का नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर लेंगे। मित्र कारोबार में बड़ी मदद कर सकते हैं। लव लाइफ में शुक्र शुभ परिणाम देंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें। सप्त अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान भी शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सफेद और लाल
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
पंचम भाव में गुरु और व्यय भाव में चंद्रमा आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। शुक्र बैंकिंग और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ देंगे। शुक्र और बुध आर्थिक मामलों में शुभ फल देंगे। करियर अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कर्क, सिंह और धनु राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। शुक्र और चंद्रमा लव लाइफ को बेहतर बनाएंगे।
आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और आसमानी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
