अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 27 May 2023: कन्या-तुला को होगा व्यवसाय में लाभ, देखें राशि अनुसार आपका दिन कैसा गुजरेगा

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 26, 2023, 06:10 PM IST

Horoscope Today 27 May 2023 (आज का राशिफल 27 मई 2023): कन्या और तुला राशि के जातकों को होगा व्यवसाय में लाभ तो मिथुन वालो को थोड़ा सोच-समझकर ही सारे निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। राशि अनुसार यहां देखें कैसे होगा आपका दिन, क्या करना रहेगा शुभ और किन चीज़ों से बचाव है जरूरी।

Image

आज का राशिफल

Horoscope Today, आज का राशिफल 27 मई 2023: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र का तृतीय चरण है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। गुरु व बुध मेष में, शुक्र, मिथुन,शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचर रत है।।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023

1 मेष-आज चन्द्रमा व मङ्गल व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

2 वृष-आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

3 मिथुन-चन्द्रमा का तृतीय गोचर परिवार के लिए मङ्गलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

4 कर्क-शुक्र व गुरु आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व गुड़ का दान करें।

5 सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। माता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

6 कन्या-चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

7 तुला-राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल व चीनी का दान करें।

8 वृश्चिक-आज चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर जॉब में संघर्ष तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व वृष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

9 धनु-पंचम गुरु अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10 मकर-व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य तिल व उड़द इत्यादि का दान करें।

11 कुंभ-आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। चन्द्रमा व गुरु धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12 मीन - मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 07 पाठ करें अन्न का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article