अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज रामनवमी पर बंपर लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, शानदार रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal : आज रामनवमी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से आप दिन को शुभ बनाने के उपायों का भी पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

Image

27 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज श्री रामनवमी का पावन दिन है। प्रातः 09:37 बजे तक चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु मिथुन में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आज भगवान श्री राम की उपासना, राम नाम का जप और रामरक्षास्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मबल और सकारात्मकता बढ़ाने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

09:37 बजे के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में आकर पारिवारिक सुख और मानसिक शांति देगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और कॅरियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

उपाय: भगवान श्री राम की पूजा करें और फलों का दान करें।

वृष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय भाव में आने के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए नए प्रयास करेंगे। ऑफिस में अपने काम पर फोकस रखें और क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर बीपी के लोग।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय भाव में आने से धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और बिजनेस में नई प्लानिंग सफल होगी। जॉब में नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा यात्रा से बचें। हेल्थ सामान्य रहेगी।

उपाय: श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

कर्क राशि का आज का राशिफल

09:37 बजे के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आकर मानसिक स्थिति को मजबूत करेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। जॉब और बिजनेस में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। परिवार में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन बिजनेस में प्रोग्रेस मिलेगी। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और अन्न व फल का दान करें।

कन्या राशि का आज का राशिफल

एकादश चन्द्रमा लाभ देगा और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कॅरियर में ग्रोथ के अच्छे संकेत हैं। विदेश जाने की प्लानिंग सफल हो सकती है। बिजनेस में नई डील फायदेमंद रहेगी। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगा और लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान राम को पीले वस्त्र अर्पित करें और सात अन्न का दान करें।

तुला राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में आने से जॉब और कॅरियर में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपको खुशी देंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें।

उपाय: शिव जी की पूजा करें और सात अन्न का दान करें।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

नवम चन्द्रमा भाग्य का साथ देगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और कॅरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और सात अन्न का दान करें।

धनु राशि का आज का राशिफल

अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जॉब में सफलता मिलेगी, खासकर आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में। लव लाइफ में थोड़े विवाद हो सकते हैं, लेकिन पुराने झगड़े खत्म होंगे।

उपाय: भगवान राम की आरती करें और दान-पुण्य करें।

मकर राशि का आज का राशिफल

सप्तम चन्द्रमा रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहा है। जॉब में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हेल्थ का ध्यान रखें और दिनचर्या संतुलित रखें। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी।

उपाय: श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

षष्ठम चन्द्रमा कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएगा। जॉब में दबाव रहेगा, लेकिन आप समय पर काम पूरा कर लेंगे। बिजनेस में पुराने रुके पैसे मिलने से राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि का आज का राशिफल

पंचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा और कॅरियर में सफलता देगा। जॉब और बिजनेस में आप अपनी कार्यशैली सुधारेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें और सच बोलें। खर्च बढ़ सकता है।

उपाय: श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article