Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद, गुरु-शुक्र के शुभ संयोग से चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 May 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 May 2026: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में स्थित हैं, जबकि गुरु और शुक्र मिथुन राशि में एक साथ विराजमान हैं। चंद्रमा से नवम भाव में शनि का प्रभाव बना हुआ है, जिससे कई राशियों के लिए कर्म, धन और संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार आज का दिन आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और पारिवारिक सम्मान के लिए विशेष माना गया है। श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। गुरुवार के दिन पीपल वृक्ष को जल, दूध, गुड़ और लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा। माता-पिता और बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेना दिन को और मंगलमय बना सकता है। आइए आपकी राशि (Today Horoscope) के अनुसार जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय और नौकरी से जुड़े रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। मीडिया, बैंकिंग, आईटी और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के संकेत हैं। युवाओं को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। अधिक यात्रा से बचें और असत्य बोलने से दूरी रखें।

End of Feed