अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 2023: बैंकुठ चतुदर्शी के दिन इन राशियों पर होगी विष्णु जी की कृपा, जानें सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को कोई नया काम मिल सकता है। यहां जानें सारी राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2023: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को कोई नया काम मिल सकता है। बैंकुठ चतुदर्शी के दिन सिंह राशि को काम में प्रोगरेस मिल सकती है। तुला राशि के जातक को काम में लाभ होगा। धनु राशि के जातक लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। वहीं कुंभ राशि के जातको को जॉब में आशातीत सफलता मिल सकती है। यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल।

मेष आज का राशिफल

छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल ।

शुभ अंक--01 व 02

वृष आज का राशिफल

आज का दिन बिजनेस में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।यात्रा सुखद होगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।

शुभ अंक --05 व 07

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन बिजनेस लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग --हरा व असमानी

कर्क आज का राशिफल

कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

सिंह आज का राशिफल

परिवार में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहायता मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ अंक --01 व 03 ।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

कन्या आज का राशिफल

व्यावसायिक यात्रा बेहतर रहेगा जॉब में पद या स्थान परिवर्तन के चांसेज हैं। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला।

शुभ अंक--04 व 07

तुला आज का राशिफल

शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें।

शुभ रंग--नीला व हरा।

शुभ अंक ----04 व 07

वृश्चिक आज का राशिफल

घर में प्रसन्ता का वातावरण होगा व सफलता से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख मध्यम है।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--नारंगी व पीला।

शुभ अंक-01 व 09

धनु आज का राशिफल

आप कर्म के हिसाब से बिजनेस में सफल नहीं हो पा रहे हैं। कुंडली के भाग्यस्वामी को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे । लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी

आज का उपाय --मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मकर आज का राशिफल

जॉब में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें।अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ आज का राशिफल

जॉब में आशातीत सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें ।

फलों का दान करें।

मीन आज का राशिफल

जॉब में प्रगति है। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मसूर का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article