अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025: आज का दिन इन 2 राशियों की चमकाएगा किस्मत, जानें किसपर बरसेगी मां तुलसी की कृपा

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025 (आज का राशिफल 02 नवम्बर 2025): आज रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत भी है। यहां से आप 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं और साथ ही आज के उपाय के बारे में भी जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 2 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025 (आज का राशिफल 02 नवम्बर 2025): आज कार्तिक माह द्वादशी को 11:27 के बाद चन्द्रमा कुम्भ से मीन राशि मे आएंगे। श्री विष्णु उपासना करें। कार्तिक माह में दीप दान का बहुत महत्व है। सभी राशियों के लोग श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। सहज रहें। मन की निर्मलता बनाए रखें। आज भगवान के नाम का जप व संकीर्तन करें।

02 नवम्बर का राशिफ़ल-

मेष- 11:27 am के बाद बिजनेस ग्रोथ बेहतर रहेगा। मन की स्थिति को जानने व अपने उद्देश्य पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।जाँब में परिवर्तन का समय है।कॅरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। शुक्र व मङ्गल गोचर लाभ देंगे।कार्यों की शुभता व सफलता के लिए कुछ चिंतन का समय भी निकालें।आज का उपाय ,-श्री विष्णु जी की उपासना करें।मूंग का दान करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष- 11:27 am के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे।जाँब में नवीन पोस्ट व बिजनेस में सफलता से भरे रहने की सम्भावना है।राहु गोचर प्रतिकूल है।तनाव से बचें।सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें। नवीन कार्यों में लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

मिथुन- आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है,यदि आपका मन जाँब परिवर्तन के लिए है तो आज का समय अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क- किसी नवीन व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है।छात्र अपने कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे।11:27 am के बाद चन्द्रमा नवम भाव में बड़ा लाभ दे सकता है। मङ्गल आत्मबल को बनाये रखेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।फलों का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

सिंह- 12:27 am के बाद चन्द्रमा अष्टम रहेंगे।राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ रहकर घर -परिवार में खुशी देंगे।आप जाँब को लेकर हर्षित रहेंगे। कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। क्रोध मत करें।भगवान नाम का आलम्ब लें।आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है।हनुमानबाहुक का पाठ करें।शुभ रंग -नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%

कन्या- मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र लाभान्वित होंगे। कठिन परिश्रम व आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी । बिजनेस में रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। घर परिवार में खुशहाल रहेगी।आज का उपाय -मूंग का दान करें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।पिता का आशीर्वाद लें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%

तुला- राशि स्वामी शुक्र आईटी व बैंकिंग कॅरियर को लेकर लाभान्वित करेंगे।बुध व शुक्र गोचर शुभ रहेगा।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ का विवाह में परिणित होना संभावित है।आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।अनार का दान करें।शुभ रंग -सफेद व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

वृश्चिक- 11:27 am के बाद चन्द्रमा के पँचम गोचर का आशीर्वाद छात्रों को कॅरियर में उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। पूर्व चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।बिजनेस लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रेम जीवन सफल रहेगा।आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-55%

धनु- व्यवसाय लाभ में रहेगा। चन्द्रमा-राहु की युति आपको परेशान कर सकती है।अपने वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। कुछ दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी,अब स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%

मकर- जाँब वर्क पहले से बेहतर होगा।11:27 am के बाद चन्द्रमा के तृतीय गोचर की सकारात्मक ऊर्जा आपके बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। सभी कार्य बेहतर हैं।गुरु का सप्तम गोचर कुछ नवीन वर्क में आपकी सहायता करेगी।स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे।आज का उपाय -शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें।शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।शुभ रंग -,नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

कुम्भ- चन्द्रमा -राहु इसी राशि में हैं।जाँब में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।शुभ रंग -नीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-55%

मीन- राशि स्वामी गुरु पँचम बहुत ही शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। कुछ रुके कार्य होंगे।कुछ न्यू बिजनेस डील को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।11:27 am के बाद इस राशि में चन्द्रमा सवा दो दिन रहेंगे।।टीवी इंडस्ट्री व फ़िल्म से जुड़े लोग सफल रहेंगे।प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article