अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : भारी लाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, आपके लिए बेहतरीन रहेगा आज हनुमान जन्मोत्सव का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 April 2026: आज 2 अप्रैल हनुमान जयंती का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आज दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। इसके साथ ही आप दिन को शुभ बनाने के लिए उपायों को भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 April 2026: आज पूर्णिमा तिथि है। चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और बुध की राशि में स्थित हैं। इसके साथ ही आज हनुमान जयंती भी है। इस कारण हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए विशेष माना गया है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और इत्र व गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। गुरु और चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पूर्णिमा के दिन अन्न दान का विशेष महत्व है, इसलिए सप्त अन्न का दान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाए रखें और जीवनसाथी का सम्मान करें, इससे शुक्र का प्रभाव मजबूत होगा। दुर्गासप्तशती का पाठ भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा छठे भाव में और गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में बदलाव के विचार आ सकते हैं। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वर्तमान जॉब में अपनी स्थिति को लेकर सजग रहना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे और शाम का समय अच्छा बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा पंचम और गुरु द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ के योग बनेंगे। रियल एस्टेट, गारमेंट्स और फिल्म से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नई डील मिल सकती है और यात्रा के योग बन रहे हैं। जॉब में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आप अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व हरा

भाग्य प्रतिशत: 85%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं और बुध-शुक्र का सहयोग बिजनेस में लाभ देगा। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और बदलाव के संकेत हैं। आईटी और फाइनेंस सेक्टर वालों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में कार्यों की अधिकता से थोड़ी चिंता रहेगी। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे जॉब में कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। बिजनेस में अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन प्रयास जारी रखें। स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

उपाय: गाय को गुड़ और पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में नई डील से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में मिठास बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। जॉब को लेकर तनाव छोड़ना होगा।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस की स्थिति बेहतर होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा। शुक्र का प्रभाव आपको सफलता दिलाएगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।

उपाय: उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में हैं और शुक्र-बुध का प्रभाव बिजनेस में प्रगति देगा। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और तनाव से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा कन्या राशि में और सूर्य-शनि पंचम भाव में हैं, जिससे धन लाभ के योग हैं। बिजनेस में उन्नति होगी और जॉब से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। शुक्र का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और गाय को गुड़-पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

गुरु सप्तम और चन्द्रमा कन्या राशि में हैं, जिससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। करियर में मेहनत का पूरा फल अभी नहीं मिलेगा, लेकिन आगे लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

सूर्य और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र मेहनत करें। लव लाइफ में भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि और सूर्य द्वितीय भाव में हैं, जिससे तनाव और निर्णय में असमंजस हो सकता है। जॉब में बदलाव सोच-समझकर करें। बिजनेस में नकारात्मक सोच से बचें। रुका हुआ धन मिलने से मन खुश रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं और गुरु चतुर्थ में, जिससे जॉब और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य करने के तरीके में सुधार करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article