Aaj Ka Rashifal : 18 मई बनेगा इन 5 राशियों का 'गोल्डन डे', होगा भारी फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 May 2026 : आज 18 मई का दिन सोमवार आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 May 2026 : आज चन्द्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं और रात्रि 10:05 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सोमवार का दिन शिव उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय मंगल मेष राशि में, सूर्य व बुध वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में तथा गुरु व शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। पुरुषोत्तम माह चल रहा है, इसलिए भगवान विष्णु जी की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आज शिव पूजा, सुंदरकांड पाठ, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना शुभ रहेगा। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। गुड़, मसूर और अनार का दान संकटों से रक्षा करेगा। पुरुषोत्तम माह में अन्न दान, गंगा स्नान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 May 2026 : 18 मई का राशिफल

18 मई का राशिफल

मेष राशि का राशिफल

मंगल, सूर्य और बुध द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल स्थितियां बना रहे हैं। करियर को नई दिशा देने का समय है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। ज्यादा यात्राओं से बचें। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

End of Feed