Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 May 2026 : आज चन्द्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं और रात्रि 10:05 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सोमवार का दिन शिव उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय मंगल मेष राशि में, सूर्य व बुध वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में तथा गुरु व शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। पुरुषोत्तम माह चल रहा है, इसलिए भगवान विष्णु जी की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आज शिव पूजा, सुंदरकांड पाठ, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना शुभ रहेगा। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। गुड़, मसूर और अनार का दान संकटों से रक्षा करेगा। पुरुषोत्तम माह में अन्न दान, गंगा स्नान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है।
मेष राशि का राशिफल
मंगल, सूर्य और बुध द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल स्थितियां बना रहे हैं। करियर को नई दिशा देने का समय है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। ज्यादा यात्राओं से बचें। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय – भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गेहूं का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक – 04 व 07
भाग्य प्रतिशत – 75%
वृषभ राशि का राशिफल
सूर्य और बुध आपकी ही राशि में हैं तथा शनि एकादश भाव में शुभ फल दे रहे हैं। चन्द्रमा का गोचर आर्थिक लाभ देगा। नौकरी में पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिवार के किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कफ संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न और फल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व सफेद
शुभ अंक – 03 व 09
भाग्य प्रतिशत – 60%
मिथुन राशि का राशिफल
सूर्य व्यय भाव में हैं और शनि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और किसी प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 05 व 07
भाग्य प्रतिशत – 65%
कर्क राशि का राशिफल
राशि स्वामी चन्द्रमा सूर्य और बुध के साथ एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्रों को मेहनत के बावजूद अभी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं, इसलिए नियमित और व्यवस्थित पढ़ाई करें। व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 04 व 09
भाग्य प्रतिशत – 75%
सिंह राशि का राशिफल
मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। गुरु एकादश भाव में हैं जबकि सूर्य वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को अपने करियर को बेहतर दिशा देने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय – अन्न दान करें और असत्य बोलने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक – 04 व 06
भाग्य प्रतिशत – 75%
कन्या राशि का राशिफल
चन्द्रमा, सूर्य और बुध भाग्य भाव में हैं। बुध और शुक्र मीडिया, आईटी तथा बैंकिंग क्षेत्र में प्रगति देंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – माता दुर्गा की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 03 व 09
भाग्य प्रतिशत – 80%
तुला राशि का राशिफल
शुक्र और गुरु नवम भाव में गोचर कर रहे हैं जबकि सूर्य, बुध और चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आईटी और फाइनेंस क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। अधिक भागदौड़ से बचें।
आज का उपाय – मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग – नीला व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 08
भाग्य प्रतिशत – 60%
वृश्चिक राशि का राशिफल
चन्द्रमा, सूर्य और बुध सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी परिवर्तन के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने तनाव समाप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक – 03 व 09
भाग्य प्रतिशत – 85%
धनु राशि का राशिफल
शनि चतुर्थ भाव में हैं तथा गुरु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में कार्यभार बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन के लिए समय अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अनचाही यात्राओं से परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें। असत्य से दूर रहें।
शुभ रंग – पीला व लाल
शुभ अंक – 04 व 06
भाग्य प्रतिशत – 80%
मकर राशि का राशिफल
शनि तृतीय भाव में हैं और सूर्य पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा समय रहेगा। नौकरी में कुछ बदलाव संभव हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग – नीला व पीला
शुभ अंक – 04 व 05
भाग्य प्रतिशत – 75%
कुंभ राशि का राशिफल
सूर्य चतुर्थ भाव में और शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता रहेगी। छात्रों को व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करनी होगी। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। विवाह की चर्चा परिवार में हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग – नीला व हरा
शुभ अंक – 05 व 08
भाग्य प्रतिशत – 70%
मीन राशि का राशिफल
गुरु चतुर्थ भाव में और शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यशैली में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन क्रोध से बचना होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
शुभ अंक – 02 व 09
भाग्य प्रतिशत – 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
