Horoscope Today, 17 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 17 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज रेवती नक्षत्र का चतुर्थ चरण है व चन्द्रमा मीन राशि में हैं। अब सूर्य वृष राशि में आ गए हैं।शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
Aaj Ka Rashifal, 17 May 2023 In Hindi
1. मेष-इस राशि के गुरु , चन्द्रमा द्वादश व दशम शनि व्यवसाय में सफलता देंगे ।आज अन्न दान करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
2. वृष-छात्र लाभान्वित होंगे।शुक्र व शनि राजनीति में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। आज का दिन गुरु मेष व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश शिक्षा को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन- इस राशि से दशम गोचर रत चन्द्रमा जाँब में प्रगति देंगे लेकिन पद परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
4. कर्क- आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। फ़िल्म से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
5. सिंह- चन्द्रमा का इस भाव से अष्टम गोचर आज आपको स्वास्थ्य में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल -चावल का दान करें।
6. कन्या- सप्तम चन्द्रमा व मेष के गुरु जाँब में सफलता देंगे। जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
7. तुला- चन्द्रमा यहाँ से अब खष्ठम हो गए हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक- आज बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र बिजनेस को बेहतर करेंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
9. धनु- आज चतुर्थ चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें। असत्य मत बोलें।
10. मकर-शुक्र व बुध आईटी व बैंकिग जाँब में लाभ देंगे। चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
11. कुंभ-शुक्र व चन्द्रमा दिवस को सफल करेंगे। आज जाँब में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें । बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें। अन्न का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा इस राशि में गोचर करके आर्थिक स्थिति मङ्गलमय करेंगे। शुक्र, गुरु व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। मूंग का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मीन राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है।
