Horoscope Today, 16 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 16 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा गुरु की राशि मीन में है व रेवती नक्षत्र का प्रथम चरण है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।वृष तथा मिथुन राशि के लोग जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मिथुन व कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Aaj Ka Rashifal, 16 May 2023 In Hindi
1. मेष- आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।2. वृष- छात्र लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। सूर्य द्वादश भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं। धन आगमन हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।
3. मिथुन--मङ्गल व बुध जाँब में प्रगति देंगे। शनि के कुम्भ गोचर प्रभाव के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व चावल का दान करें।
4. कर्क-आज का दिन जाँब में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
5. सिंह-। चन्द्रमा का अष्टम गोचर आज आपको स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा।बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
6. कन्या- कुम्भ के शनि राजनीति में सफलता देंगे।जाँब में ऑफिस के कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र फ़िल्म व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।सफेद व लाल रंग शुभ है।मसूर व गुड़ का दान करें।
7. तुला- छात्र शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि के लिए श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक- आज जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र मकर में रहकर व्यवसाय को बेहतर करेंगे।
9. धनु-इस राशि से तृतीय शनि तथा चतुर्थ चन्द्रमा जाँब के लिए बहुत ही शुभ हैं। चन्द्रमा घर के लिए शुभ हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।
10. मकर- शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। चन्द्र व शुक्र गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
11. कुंभ-इस राशि के शनि व मेष के गुरु मैनेजमेंट व टेक्निकल फील्ड के छात्रों को सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। सप्त अन्न का दान करें।
12. मीन-द्वादश शनि व इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे। शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। गेहूं का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद ले।
