अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों को हर काम में मिलेगी सक्सेस, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ रहेगी एकदम 'झक्कास'

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 16 April 2026: आज 16 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का राशिफल क्या कह रहा है।

Image

16 अप्रैल 2026 का राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 16 April 2026: आज चन्द्रमा, शनि, मंगल व बुध मीन राशि में स्थित हैं। सूर्य व शुक्र मेष राशि में हैं। वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज का दिन श्री गणेश जी की उपासना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की पूजा भी अत्यंत शुभ है। दान, जप और भक्ति से जीवन के कष्ट कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस दिन मिष्ठान व शीतल जल का दान करना पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा, शनि, मंगल व बुध बारहवें भाव में हैं और सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 60%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

एकादश भाव में चन्द्रमा, मंगल, बुध व शनि का गोचर बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव का विचार आ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

आज का उपाय - शुक्र बीज मंत्र का जप करें और तिल-गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 60%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

दशम भाव में चन्द्रमा, मंगल व बुध का गोचर करियर में सफलता देगा। जॉब में प्रगति होगी और नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें।

आज का उपाय - सात अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं और सूर्य दशम में गोचर कर रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी, खासकर मीडिया और आईटी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

आज का उपाय - मसूर दाल का दान करें और शिव मंदिर में बेल का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत - 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य मेष में और शनि-मंगल मीन में हैं, जो शुभ परिणाम देंगे। जॉब में नए अवसर मिलेंगे और राजनीति में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत - 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं और सूर्य अष्टम में। जॉब और बिजनेस में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी से लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - सात अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 70%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र व सूर्य सप्तम भाव में हैं, जिससे धन लाभ होगा। जॉब में प्रगति होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत - 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में चन्द्रमा-शनि का गोचर छात्रों को सफलता देगा। बिजनेस में लाभ होगा और जॉब में उन्नति के योग हैं। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय - मसूर दाल का दान करें और शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत - 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

सूर्य व शुक्र पंचम में और चन्द्रमा-शनि चतुर्थ में हैं। परिवार में सुख रहेगा। जॉब में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।

आज का उपाय - सूर्य को जल अर्पित करें और पिता का आशीर्वाद लें।

भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

तृतीय भाव में चन्द्रमा, शनि व मंगल का गोचर आपको नए कार्यों में सफलता देगा। जॉब और बिजनेस में स्थिति बेहतर होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।

आज का उपाय - तिल और उड़द का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज जॉब में प्रगति के संकेत हैं। घर में कोई शुभ कार्य शुरू हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत - 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा, मंगल व शनि आपकी ही राशि में हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अनार का दान करें।

भाग्य प्रतिशत - 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article