Horoscope Today, 14 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 14 मई 2023 का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ,चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र 04 व कुम्भ राशि में है। गुरु ,सूर्य तथा बुध मेष राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कुम्भ राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -
Horoscope Today, 14 May 2023
Aaj Ka Rashifal, 14 May 2023 In Hindi
1. मेष- सूर्य इसी भाव में व चन्द्रमा एकादश में हैं। द्वादश गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
2. वृष- द्वादश मङ्गल,सूर्य व गुरु गोचर की अनुकूलता के कारण यात्रा के संकेत हैं । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन-पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व इस राशि से नवम चन्द्रमा का गोचर भाग्यवृद्धि में लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर बरगद का पेड़ लगाएं।
4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह-जाँब में विवाद की संभावना है। स्थान परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। विष्णु जी की उपासना करें।
6. कन्या-कुम्भ में चन्द्रमा व शनि गोचर जाँब के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।
7. तुला-आज जाँब में लाभ की स्थिति में रहेंगे।वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। पॉलिटीक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।
8. वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि से खष्ठम व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे। जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।
9. धनु-सूर्य का इस राशि से पंचम ,चन्द्रमा का कुम्भ व गुरु का पंचम गोचर प्रभाव शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।
10. मकर- चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर परिवार के लिए शुभ है । द्वितीय शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।
11. कुंभ- गुरु तृतीय,चन्द्रमा शनि इसी राशि में रहकर पॉलिटीक्स में सफलता देंगे । धार्मिक यात्रा करें। शुक्र व्यवसाय को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा द्वादश तथा सूर्य व गुरु का इस राशि से द्वितीय गोचर प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि राजनीतिज्ञों को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।
सुजीत जी महाराज
