Aaj Ka Rashifal : आज इन 6 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, बनेगा हर एक काम

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 14 April 2026 : आज मंगलवार 14 अप्रैल का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा या खराब, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 14 April 2026 : आज मेष संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। यह सौर नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। इस समय शुक्र मेष, गुरु मिथुन, केतु सिंह तथा बुध, शनि और मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ स्थित हैं। आज सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा करें। सात्विक भोजन करें और लाल फल, दही, छाता, जल से भरा घड़ा तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal 14 अप्रैल का राशिफल

14 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अच्छे संकेत दे रहा है। सूर्य और शुक्र आपकी ही राशि में आकर आत्मबल और आकर्षण को बढ़ाएंगे। हालांकि शनि और मंगल का बारहवें भाव में होना खर्चों को बढ़ा सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी है। जॉब में बदलाव के लिए समय अनुकूल है और नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में योजनाएं सफल होंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

End of Feed