Horoscope Today, 13 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): आज के दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। सूर्य तथा गुरु मेष में है। शनि कुम्भ में गोचर रत हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,कुम्भ व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Aaj Ka Rashifal, 13 May 2023 In Hindi
1. मेष- आज एकादश चन्द्रमा व इस राशि के गुरु-सूर्य आध्यात्म में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
2. वृष--आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन-शनि व चन्द्रमा नवम शुभ है। आज के दिन बुध व गुरु छात्रों के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
4. कर्क- सूर्य इसी राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में शुभ है। स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5. सिंह- गुरु नवम,चन्द्रमा कुम्भ व सूर्य इसी राशि से भाग्य भाव में शुभ रहेंगे।गुरु- चन्द्रमा जाँब के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
6. कन्या-गुरु शिक्षा सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। अष्टम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
7. तुला- चन्द्रमा पंचम भाव में होकर शिक्षा के लिए शुभ फलदायक हैं। जाँब को लेकर उन्नयन संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। पारिवारिक संबंधों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शिव मंदिर में बरगद व पीपल का वृक्ष लगाएं।
8. वृश्चिक- मङ्गल व गुरु व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे। इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय है। आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है । मेष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
9. धनु- आज चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। छात्रों के कॅरियर में उन्नति के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। गुरु व मङ्गल शुभ हैं। तिल व उड़द का दान करें।
10. मकर-- चन्द्रमा तथा शनि एक साथ द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला रंग शुुभ है।
11. मकर- गुरु तृतीय में व शनि-चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में है। बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व तिल, चावल का दान करना श्रेयष्कर है।
12. मीन- चन्द्रमा द्वादश यात्रा देंगे। सूर्य इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। बुध व गुरु आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
