Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 August 2026 : आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, गुरु और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन तथा मंगल मिथुन राशि में स्थित हैं। आज गुरुवार का दिन है। श्रावण माह में भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। गुड़, मिठाई, फल और शीतल जल का दान करना पुण्यदायी रहेगा।
13 अगस्त का राशिफल
धन संबंधी परेशानियों से राहत के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गंगाजल और सुगंधित इत्र से भगवान शिव का अभिषेक करें। गुरु के बीज मंत्र का जप करें। श्री सूक्त का पाठ आर्थिक उन्नति के लिए लाभकारी रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें। गुरुवार का व्रत रखने वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा। श्रावण माह में प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें और संभव हो तो रुद्राभिषेक भी करें।
मेष राशि का आज का राशिफल
मंगल तृतीय भाव में रहकर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यों में सफलता दिला सकते हैं। सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर-परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सिंह राशि का चंद्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल रहेगा। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े जॉब करने वालों को लाभ मिल सकता है। जॉब चेंज का प्रयास कर रहे हैं तो अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल व पीला
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे शिक्षा, क्रिएटिविटी और प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुरु, बुध और सूर्य तृतीय भाव में रहकर आर्थिक प्रगति के नए रास्ते खोल सकते हैं। नए बिजनेस प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहकर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। शनि की स्थिति आपको अपने काम में लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व हरा
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मंगल इसी राशि में हैं और सूर्य व गुरु द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों को मजबूत करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा तृतीय भाव में हैं और शनि दशम भाव में रहकर जॉब में प्रोग्रेस के रास्ते खोलेंगे। बैंकिंग और फाइनेंस फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आईटी और टीचिंग फील्ड के लोग जॉब चेंज से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। लव लाइफ में प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकते हैं। गुरु और सूर्य इसी राशि में स्थित हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए अनुकूल हैं। मंगल और बुध भी आर्थिक विकास में सहयोग करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेस में कई दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सुखद यात्रा का योग है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें और गुड़ व जल का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला व सफेद
शुभ अंक: 01 व 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। सूर्य और गुरु द्वादश भाव में होने के कारण धार्मिक यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। जॉब और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में खुशी मिलने की संभावना है। हालांकि उदर संबंधी परेशानी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय: चावल और तिल का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें और गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
शुभ अंक: 01 व 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
शुक्र आपकी राशि में स्थित हैं और चंद्रमा द्वादश भाव में रहकर धार्मिक यात्रा का योग बना सकते हैं। गुरु परिवार में सुख और सकारात्मक माहौल बढ़ाएंगे। सूर्य और गुरु एकादश भाव में रहकर बिजनेस और आर्थिक मामलों में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक सुख से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मंगल नवम भाव में रहकर रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ दिला सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र द्वादश भाव में और केतु एकादश भाव में रहेंगे। गुरु और सूर्य कर्म भाव में स्थित होकर जॉब और बिजनेस में प्रोग्रेस के अवसर देंगे। मीडिया, फिल्म, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में बुध और शुक्र का प्रभाव लाभकारी रह सकता है, हालांकि निवेश में जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चंद्रमा का गोचर खुशी और उत्साह बढ़ा सकता है।
आज का उपाय: शिव उपासना करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
शुभ अंक: 01 व 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल अष्टम भाव में हैं, इसलिए आज किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। शनि पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को सफलता दिला सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा कार्य पूरा होने की संभावना है। सूर्य, गुरु और बुध नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। दशम भाव का चंद्रमा जॉब में सफलता दिला सकता है। ऑफिस वर्क में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधानी रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: फलों का दान करें। मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग: लाल व सफेद
शुभ अंक: 01 व 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु और सूर्य सप्तम भाव में हैं, जबकि चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। शनि चतुर्थ भाव में परिवार और घर से जुड़े मामलों के लिए अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। गुरु का गोचर संतान और आर्थिक सुख के लिए शुभ रहेगा। मंगल सप्तम भाव में होने के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जॉब में प्रोग्रेस का समय है। उच्चाधिकारियों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में धन आगमन के संकेत हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी।
आज का उपाय: रुद्राभिषेक करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
शुभ अंक: 01 व 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
मंगल षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी दे सकते हैं, हालांकि आईटी, मैनेजमेंट और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में हैं। चंद्रमा अष्टम भाव में होने के कारण बिजनेस से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी रखें। तुला और वृष राशि के मित्रों से लाभ मिल सकता है। सपरिवार धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। राजनीतिज्ञों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब वर्क में लापरवाही न करें।
आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और सफेद वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नीला व आसमानी
शुभ अंक: 04 व 06
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
राहु आपकी राशि में स्थित हैं और शनि द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों को प्रभावित करेंगे। गुरु, सूर्य और बुध षष्ठम भाव में हैं। आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए करियर में प्रोग्रेस का समय है। मंगल पंचम भाव में रहकर करियर से जुड़ा कोई नया काम शुरू करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद बना रहेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को रोटी और पालक खिलाएं।
शुभ अंक: 01 व 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
राहु द्वादश भाव में रहकर अनावश्यक खर्च बढ़ा सकते हैं। गुरु और सूर्य पंचम भाव में हैं, जबकि शनि आपकी राशि में ही स्थित हैं। बुध मैनेजमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति दिला सकते हैं। जॉब में गुरु और चंद्रमा का प्रभाव अनुकूल रहेगा और प्रमोशन को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। चंद्रमा षष्ठम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ी चिंता रह सकती है।
आज का उपाय: श्रावण माह में नित्य शिवपुराण का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व सफेद
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
