अध्यात्म

Horoscope Today, 12 May 2023: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसे

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 11, 2023, 05:50 PM IST

Horoscope Today, 12 May 2023 (Aaj Ka Rashifal): कैसा रहेगा आज का दिन? क्या है आज का राशिफल? आज क्या कहते हैं आपके सितारे? मिलेंगे सभी सवालों के जवाब यहां। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope Today, 12 May 2023

Horoscope Today, 12 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): आज के दिन चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र चरण 04 है। शनि कुम्भ, सूर्य, गुरु, बुध, मेष व शुक्र मिथुन तथा राहु भी मेष में है। मङ्गल कर्क में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal, 11 May 2023 In Hindi

1. मेष- आज तृतीय शुक्र फाइनेंस व आईटी जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। शुक्र बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष--आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन-बुध व चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ हैं। आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए भी अनुकूल है। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

4. कर्क- शुक्र जाँब के लिए अच्छा है।गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मकर में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह-इस राशि से खष्ठम गोचर कर रहा चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।

6. कन्या-बुध व शुक्र जाँब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला- शुक्र इसी राशि से नवम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शमी का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल भाग्य भाव में रहकर जाँब में प्रगति देंगे। गुरु खष्ठन स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है ।मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है।संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी ।बिजनेस में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मेष का गुरु शुभ फल दायक हैं।

10. मकर-- शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व सफेद रंग शुुभ है। 11 मकर-- सूर्य व गुरु तृतीय व शनि भी इसी राशि में है। चन्द्रमा मकर में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेयष्कर है।

12 . मीन-- चन्द्रमा एकादश व गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।ऑफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे।पीला व बैगनी रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article