अध्यात्म

Horoscope Today, 11 May 2023: भगवान विष्णु जी की कृपा से आज इन राशियों के लव लाइफ में आएंगी खुशियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 06:00 AM IST

Horoscope Today, 11 May 2023 (Aaj Ka Rashifal): कैसा रहेगा आज का दिन? क्या है आज का राशिफल? आज क्या कहते हैं आपके सितारे? मिलेंगे सभी सवालों के जवाब यहां। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope Today, 11 May 2023

Horoscope Today, 11 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 11 मई 2023 का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज-- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में व मकर राशि में है । मङ्गल कर्क,सूर्य ,बुध तथा गुरु मेष राशि में ही हैं । शुक्र मिथुन में गोचर कर रहे हैं वहीं शनि अपनी राशि कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर तुला व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -

Aaj Ka Rashifal, 11 May 2023 In Hindi

1. मेष- सूर्य ,बुध व गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में हैं। आज यह गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

2. वृष- सूर्य -गुरु के द्वादश व चन्द्रमा के इस राशि से नवम गोचर की अनुकूलता के कारण हेल्थ में प्रगति के संकेत हैं । जाँब के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व गुरु-सूर्य नवम तथा चन्द्रमा का मकर गोचर आर्थिक लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर बरगद का पेड़ लगाएं।

4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से सप्तम जीवन साथी के लिए बहुत बेहतर है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

5. सिंह-व्यवसाय में आशातीत सफलता है। किसी नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, असत्य व कटु वाणी से बचें। श्री विष्णु उपासना करें।

6. कन्या-सप्तम गुरु व मेष का सूर्य मङ्गल शुभ है। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

7. तुला-आज व्यवसाय से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है। धार्मिक यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का मेष व गुरु का मीन गोचर दिवस को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें । पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9. धनु-चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय प्रभाव बैंकिंग व आईट जाँब के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिककार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी । यात्रा होने के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।माता -पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य,मङ्गल -गुरु का द्वितीय गोचर प्रगतिकारक है । शनि राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।।

11. कुंभ-चन्द्रमा द्वादश हैं। इस राशि के शनि राजनीति में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन- एकादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। सूर्य व गुरु का इस राशि से द्वितीय प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि व्यवसाय में लाभ दे सकता है ।सूर्य-बुध का मेष में होना छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article