अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: मेष को व्यवसाय तो वृश्चिक वालों को जॉब में मिलेगी तरक्की, देखें राशि अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 11, 2023, 05:55 AM IST

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: ज्योतिष अनुसार 11 जून का दिन मेष, वृश्चिक समेत मीन आदि राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। हालांकि व्यवसाय और जॉब में तरक्की के लिए जातकों को सच्चे दिल से मेहनत करने की जरूरत होगी। राशि अनुसार देखें आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा और कौन से रूके काम बनेंगे-बिगड़ेंगे।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ, चन्द्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 03 व कुम्भ राशि में है। गुरु मेष, सूर्य तथा बुध वृष राशि में ही हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व मकर राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कुम्भ व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। तुला राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023 In Hindi

1 मेष- सूर्य द्वितीय में व चन्द्रमा एकादश में हैं। शुक्र व्यवसाय में प्रगति दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

2 वृष- राशि स्वामी शुक्र व बुध गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

3 मिथुन-जाँब में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व इस राशि से नवम चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

4 कर्क- चंद्रमा व शनि इस राशि से अष्टम संघर्षमय हैं। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बरगद व पीपल का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

5 सिंह-परिवार में कोई धार्मिक उत्सव की संभावना है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। हनुमान जी की उपासना करें।

6 कन्या-कुम्भ में चन्द्रमा व शनि गोचर व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जाँब में बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7 तुला-आज व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ की स्थिति में रहेंगे। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।पॉलिटीक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाये।

8 वृश्चिक- आज सूर्य वृष व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे। जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द व गुड़ का दान करें। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9 धनु-सूर्य का इस राशि से खष्ठम ,चन्द्रमा-शनि का कुम्भ व गुरु का मेष गोचर प्रभाव शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।

10 मकर- चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर जाँब के लिए शुभ है। द्वितीय शनि व चतुर्थ गुरु राजनीति में सफलता देगी। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

11 कुंभ- गुरु तृतीय,चन्द्रमा शनि इसी राशि में रहकर जाँब में नवीन दायित्व देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र व्यवसाय को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 मीन- चन्द्रमा -शनि द्वादश प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है। शुक्र व्यवसाय में लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article