अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: शनिवार का दिन किन 2 राशियों के लिए है लकी, किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 (आज का राशिफल): आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन है। आज का दिन किन राशियों के लिए लकी और किनके लिए सावधान रहने वाला रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। पढ़ें दैनिक राशिफल यहां।

Image

आज का राशिफल (11 अप्रैल 2026) pc: canva

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 (आज का राशिफल): वैशाख माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि दिन शनिवार को चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।मकर का स्वामी शनि होता है।शनि,मंगल व सूर्य के साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।गुरु मिथुन में हैं।शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल को जल दें।पीपल के नीचे हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व उनकी सात परिक्रमा करें।आज शनि के बीज मंत्र का जप भी कर सकते हैं।शनिवार तिथि हो व चन्द्रमा शनि की राशि में हो तो शनि ग्रह से सम्बंधित उपाय करना चाहिए।आज तिल, काले वस्त्र,उड़द इत्यादि का दान करें।शनि कृष्ण उपासक हैं।श्री कृष्ण के भक्त हैं।कृष्ण नाम संकीर्तन से सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है।

दैनिक राशिफ़ल 11 अप्रैल 2026 -

मेष- चन्द्रमा दशम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। बारहवें मंगल व शनि मंगलमय होकर छात्रों को लाभ दे सकते हैं।जाँब में प्रोमिशन का समय है।व्यवसाय में नवीन कांट्रेक्ट से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस जाँब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।गुड़ का दान करें।शुभ रंग --पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष- आज का दिन चन्द्रमा नवम व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं।जाँब व व्यवसाय के मामलों में कुछ नवीन कार्यों की सम्भावनाओं का है।व्यस्तता में मानसिक अवसाद से बचें। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें,समय अनुकूल है।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका बिगड़ा कार्य बन सकता है।वाणी पर संयम रखें।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत;-85%

मिथुन- चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है।राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक रहेगा। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%

कर्क- चन्द्रमा सप्तम है।मिथुन के गुरु व मींन के मंगल व शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं।नित नवीन सफलताओं से ऑफिस वर्क में उत्साहित रहेंगे।जाँब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है।यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-70%

सिंह- अष्टम शनि ,मंगल व सूर्य जाँब के लिए नवीन अवसर प्रदान करने वाले हैं।एकादश गुरु व इस राशि से खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। जाँब में धनु व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करें। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।शुभ रंग -पीला व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%

कन्या- दशम गुरु व मकर के चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व मंगल सप्तम हैं।कुछ नए बिजनेस डील को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।जाँब को नयी दिशा देंगे , आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय-- -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें।शुभ रंग --हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-80%

तुला- खष्ठम शनि व मिथुन के गुरु स्टूडेंट्स के लिए शुभ है।चन्द्रमा चतुर्थ घर परिवार में समृद्धि देंगे। गुरु भाग्य भाव में होकर सब बेहतर करेंगे ।कभी कभी आपका हर प्रयास सफल नहीं होता।जाँब में संघर्ष रहता है।विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे।स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।लव लाइफ से खुश रहेंगे।आज का उपाय ----ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें ।गुड़ व अनार का दान करें।शुभ रंग --नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%

वृश्चिक- तृतीय चन्द्रमा जाँब में किसी बड़े दायित्व को लेकर खुश करेंगे। पँचम मंगल, शनि व सूर्य छात्रों के लिए बेहतर हैं।जाँब में किसी न्यू पोजीशन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा।फेमिली व रिश्तों को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से भाग्योदय होता है। शुभ रंग --नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-60%

धनु- द्वितीय चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय में सब अच्छा करेगा।गुरु सप्तम दाम्पत्य जीवन बेहतर करेंगे। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी।अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें।हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें।चावल व गुड़ का दान करें।शुभ रंग --सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिसत-60%

मकर- खष्ठम गुरु रोग दूर करेंगे।इस राशि के चन्द्रमा व्यावसायिक उद्देश्य में सफल करेंगे। मंगल, शनि व सूर्य तृतीय गोचर करेंगे।जाँब में स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा ।जाँब में पद उन्नयन संभावित है।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व सफेद।भाग्य प्रत-75%

कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में हैं।द्वितीय शनि व मंगल ऑफिस कार्यों में अति व्यस्त होने के कारणों से परेशान कर सकते हैं।किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें।प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। अन्न व तिल का दान श्रेयष्कर है।शुभ रंग -सफेद व हरा। भाग्य प्रतिशत-80%

मीन- एकादश चन्द्रमा लाभ देंगे।चतुर्थ गुरु व इस राशि में गोचर करते शनि बिजनेस को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। सूर्य भी इसी राशि में हैं। नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने स्टडी में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।आज का उपाय --श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला ।भाग्य प्रतिशत-85%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article