अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: तुला से मकर तक, 10 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, दैनिक राशिफल से जानें

Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: आज मेष राशि वाले तुलसी का पेड़ लगाएं। धनु राशि के जातकों को संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यहां से विस्तार में पढ़ें 10 नवंबर का राशिफल, दैनिक राशिफल और जानें आज के उपाय।

राशिफल 10 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: आज चन्द्रमा -गुरु एकसाथ चन्द्रमा प्रधान राशि कर्क में है। सूर्य तुला में व शनि आज मीन राशि में है शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मार्गशीर्ष माह चल रहा है। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं माह मेँ मार्गशीर्ष हूँ। श्री कृष्ण नाम संकीर्तन करें।आज गुरु -चन्द्रमा एकसाथ गजकेसरी नामक महायोग बना रहे हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। श्री मद्भभागवतगीता के 13वें अध्याय का पाठ करें।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

10 नवम्बर 2025 का राशिफल-

1 मेष- चतुर्थ चन्द्रमा - गुरु व 12 वें स्थान के शनि हर तरह से आपको लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल गोचर जमीन इस समय मकान क्रय करने के लिए शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

2 वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहकर दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय- श्रीमद्भागवत गीता का पाठ आरम्भ करें व श्री कृष्ण उपासना करें। भाग्य प्रतिशत- 75%

3 मिथुन- द्वितीय गुरु- चन्द्रमा व पँचम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मीन में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें। आज आपको जाँब परिवर्तन सम्बंधित विचारों के द्वंद्व को त्यागकर एक निश्चित निर्णय लेना होगा।आज का उपाय-श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-75%

4 कर्क- चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में रहकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज राजनीति में सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।अन्न दान करें।शनि व चन्द्रमा बिजनेस वर्क में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।

5 सिंह- गुरु -चन्द्रमा का द्वादश भाव में व शनि का मीन गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।सूर्य का तृतीय गोचर घर-परिवार में किसी बड़े आयोजन की रूपरेखा बनाएगा।आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत65%

6 कन्या- एकादश भाव में चन्द्रमा तथा गुरु बिजनेस ग्रोथ के लिए बहुत शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।बुध मैनजमेंट स्किल से लाभ देगा।छात्र सफल रहेंगे।आज का उपाय-श्री गेजेन्द्रमोक्ष का नियमित पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-85%

7 तुला- चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कर्म भाव में हैं।बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मेष व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।लाल व पीला रंग शुभ है।आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ लाभदायी रहेगा।सात अन्न विहंगों को दें।भाग्य प्रतिशत-65%

8 वृश्चिक- चन्द्रमा -,गुरु का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर शुभ रहेगा। शनि का पँचम गोचर छात्रों को लाभ दे रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।लव लाइफ सुंदर रहेगी।आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें।शमी का पेड़ लगाएं।भाग्य प्रतिशत-55%

9 धनु- आज चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से अष्टम व सूर्य का गोचर तुला में है।संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में शुक्र व चन्द्रमा मानसिक तनाव दे सकते हैं। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%

10 मकर- चन्द्रमा ,गुरु के साथ सप्तम भाव में हैं।जाँब से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तृतीय शनि सरकारी या न्यायिक कार्यों में सफलता देंगे।आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें।पीपल के नीचे दीपक जलाएं।भाग्य प्रतिशत-65%

11 कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम गोचर कर रहे हैं।जीवन में सफलता के लिए परिश्रम के साथ माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त करें ।बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आज का उपाय--हनुमान चालीसा का 07 पाठ व शनि के द्रव्य तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत 75%

12 मीन- चन्द्रमा व गुरु एक साथ पँचम गोचर करेंगे। यह पँचम स्थिति शिक्षा व संतान के लिए शुभ है।आज इस राशि में गोचर करते शनि तथा इस राशि से अष्टम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। राजनीति में सफलता के संकेत हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भाग्य प्रतिशत-75%

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article