अध्यात्म

Horoscope Today, 10 May 2023: आज गणेश जी रहेंगे इन राशियों पर मेहरबान, दुख-दर्द से मिलेगा छुटकारा, देखे यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 10, 2023, 06:36 AM IST

Horoscope Today, 10 May 2023 (Aaj Ka Rashifal): कैसा रहेगा आज का दिन? क्या है आज का राशिफल? आज क्या कहते हैं आपके सितारे? मिलेंगे सभी सवालों के जवाब यहां। जानें मेष, तुला, मकर, सिंह, मिथुन और मीन समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope Today 10 May 2023

Horoscope Today, 10 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): 10 मई 2023 का राशिफल---सुजीत जी महाराज-- आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य मेष में व शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा गुरु की राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं। धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1.मेष- चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।

2.वृष-आज व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। इस राशि में शुक्र शुभ फलदायी हैं व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक सिखाएं।

3.मिथुन-चन्द्रमा व गुरु जाँब में लाभ व प्रोमोशन दे सकते हैं। शनि के कुम्भ में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।

4.कर्क-आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

5.सिंह-सूर्य भाग्यभाव में जाँब व व्यवसाय में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ तथा गेंहू का दान करें।

6.कन्या- चन्द्रमा तथा गुरु छात्रों के शिक्षा के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

7.तुला- संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक-चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व आसमानी रंग शुभ है।कंबल का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।घर में शमी का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य का मेष गोचर शुभ है।व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग व गुड़ का दान करें।

10.मकर- -चन्द्रमा द्वादश व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।उड़द का दान करें।विष्णु भगवान जी की उपासना करें।

11.कुंभ-छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 07 बार पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।उड़द का दान करें।

12. मीन- चन्द्रमा दशम गोचर करेंगे।आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि से द्वितीय स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं ,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article