अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों पर आज बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, होगा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026 (आज का राशिफल) : 10 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है।आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Image

Aaj Ka Rashifal : 10 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026 (आज का राशिफल) :आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चन्द्रमा धनु राशि में स्थित हैं और रात्रि 10 बजकर 09 मिनट के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि, सूर्य और मंगल एकसाथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो इस दिन को विशेष बना रहे हैं। शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है। आज हनुमान जी की उपासना कर शनि के प्रतिकूल प्रभाव को अनुकूल बनाया जा सकता है। सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का जप और दीपक प्रज्ज्वलित करना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। अन्न दान और भगवान नाम संकीर्तन करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज गुरु तृतीय, चन्द्रमा नवम और शनि बारहवें भाव में रहकर आपके जीवन में मिश्रित लेकिन सकारात्मक परिणाम देंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी धार्मिक या लंबी यात्रा का विचार मन में आ सकता है। जॉब में अपनी पोजिशन को लेकर सजग रहना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। बिजनेस में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे और आप अपने कार्यों को लेकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। युवा वर्ग लव लाइफ में खुश और उत्साहित रहेगा। शाम का समय किसी धार्मिक आयोजन या पारिवारिक कार्यक्रम में बीत सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल का एकादश गोचर आपके लिए लाभकारी है। गुरु द्वितीय भाव में और चन्द्रमा अष्टम में होने के बावजूद जॉब और बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके मन को खुशी देगा। हालांकि ऑफिस में किसी उच्चाधिकारी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मूंग का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज शनि, सूर्य और मंगल दशम भाव में रहकर करियर को मजबूत करेंगे। चन्द्रमा और गुरु सप्तम भाव में हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ है। किसी को धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। लव लाइफ में अच्छा समय रहेगा और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अनार का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य और शनि का नवम गोचर शुभ है, लेकिन चन्द्रमा षष्ठम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। राहु का प्रभाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगी और स्टूडेंट्स अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट और मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा रात 10:09 के बाद मकर राशि में आकर षष्ठम भाव में जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना जरूरी होगा। दिन के पहले भाग में पारिवारिक उन्नति और खुशी के संकेत हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और करियर आगे बढ़ेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख देगा। शनि और सूर्य मीन राशि में और गुरु मिथुन में रहकर जॉब और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। बिजनेस में रुकी हुई योजनाएं अब पूरी हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और फलों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज गुरु भाग्य भाव में रहकर जॉब और बिजनेस में सफलता देंगे। चन्द्रमा तृतीय भाव में होने से परिवार के कार्य पूरे होंगे। हालांकि शनि और राहु का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। छात्र करियर में आगे बढ़ेंगे और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल पंचम भाव में रहकर करियर और बिजनेस में सफलता देंगे। गुरु अष्टम भाव में हैं, लेकिन चन्द्रमा द्वितीय भाव में होकर धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी हो सकता है। मन आध्यात्मिकता की ओर झुका रहेगा। छात्रों की चिंताएं दूर होंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और गाय को केला खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य, शनि और मंगल चतुर्थ भाव में रहकर परिवार में सुख देंगे। गुरु सप्तम भाव में होने से जॉब और बिजनेस में लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। हालांकि किसी कार्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ में समय दें और रिश्ते को मजबूत बनाएं।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और तिल व चावल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज रात 10:09 के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आएंगे, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। शनि और मंगल तृतीय भाव में रहकर साहस देंगे। जॉब में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। लव लाइफ में ज्यादा भावुकता से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज शनि और मंगल द्वितीय भाव में रहकर बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकते हैं। गुरु पंचम भाव में शुभ हैं और चन्द्रमा एकादश में रहकर आय के नए स्रोत बनाएंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर असमंजस रह सकता है, लेकिन सही समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज शनि, सूर्य और मंगल आपकी ही राशि में हैं और चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर में सफलता देंगे। गुरु चतुर्थ भाव में होकर परिवार में व्यस्त रखेंगे। बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा और आप अपनी कार्य पद्धति को बेहतर बनाएंगे। वाणी की मधुरता आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article