Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: नवंबर शुरू होते ही इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, विष्णु जी से सीधा होगा कनेक्शन

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 (आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले लव लाइफ में इमोशन से बचें। वृष राशि के जातक वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 (आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025): आज देवोत्थान एकादशी है। भगवान विष्णु की उपासना तिथि है। तुलसी विवाह के एक दिन पूर्व के तैयारी व दीपों से घरों को सुसज्जित करने का पुण्य पर्व है। देवोत्थान एकादशी व्रत करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का जप करें। आज अन्न दान करें। यह उपाय सभी राशि के जातकों को धन, धान्य व आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगी।

aaj ka rashifal 1 november 2025

आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025 (pic credit: canva)

01 नवम्बर का राशिफ़ल-

मेष- एकादशी के दिन चन्द्रमा व राहु कुम्भ राशि में एकसाथ हैं। परिवार में कुछ परेशानी आना सम्भव है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय-सूर्य उपासना करें।सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 75%

End of Feed