अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: नवंबर शुरू होते ही इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, विष्णु जी से सीधा होगा कनेक्शन

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 (आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले लव लाइफ में इमोशन से बचें। वृष राशि के जातक वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

aaj ka rashifal 1 november 2025

आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 (आज का राशिफल 01 नवम्बर 2025): आज देवोत्थान एकादशी है। भगवान विष्णु की उपासना तिथि है। तुलसी विवाह के एक दिन पूर्व के तैयारी व दीपों से घरों को सुसज्जित करने का पुण्य पर्व है। देवोत्थान एकादशी व्रत करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का जप करें। आज अन्न दान करें। यह उपाय सभी राशि के जातकों को धन, धान्य व आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगी।

01 नवम्बर का राशिफ़ल-

मेष- एकादशी के दिन चन्द्रमा व राहु कुम्भ राशि में एकसाथ हैं। परिवार में कुछ परेशानी आना सम्भव है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय-सूर्य उपासना करें।सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 75%

वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय --अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

मिथुन- आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।सात अन्न मन्दिर में दान करें।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - बटुकभैरव स्तोत्र का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क- जाँब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।गुरु इसी राशि में है। छात्र सफल रहेंगे।बिजनेस में अभी आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।धन का निवेश अब बेहतर कर पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय --रुद्राभिषेक करें।शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग ::सफेद व पीला ।भाग्य प्रतिशत-75%

सिंह- आप जाँब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। जाँब में शुक्र व बुध गोचर की हेल्प से उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। बिजनेस में तनाव मत लें।धार्मिक यात्रा सम्भावित है। आज का उपाय - सात अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 60%

कन्या- गुरु एकादश लाभ देंगे। चन्द्रमा खष्ठम बहुत बेहतर तो नहीं है लेकिन सप्तम गुरु के सपोर्ट से आप सफल रहेंगे।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश बुद्धि के देवता हैं। उनकी उपासना करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - सूर्योपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। भाग्य प्रतिशत-75%

तुला- बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे।जाँब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्टि रहेगी।आज आपकी सपरिवार धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।अहंकार का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी। आज का उपाय - घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शुभ रंग - हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

वृश्चिक- मित्रों सहित कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा।बहुत जल्द यह यात्रा होगी।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे व उनका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। करियर प्रॉब्लम का समाधान भी हो जाएगा।गुरु व चन्द्र गोचर का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व नीला।भाग्य प्रतिशत-70%

धनु- गुरु कर्क में शुभ फल देंगे।परिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। शुगर के मरीजों का हेल्थ को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें। आज का उपाय - कार्तिक माह में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 55%

मकर- तृतीय शनि व द्वितीय चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। आप संघर्षशील व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। आज का उपाय - एकादशी को भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। भाग्य प्रतिशत- 65%

कुम्भ- चन्द्रमा व राहु इसी राशि में हैं।आप का कॅरियर प्रोग्रेस की तरफ है। जाँब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता। आज का उपाय - विष्णु उपासना करें।तिल व फल का दान करे। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 75%

मीन- एकादशी के दिन चन्द्रमा द्वादश है। व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा।चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। शुभ रंग- लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 80%

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article