अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: रविवार के दिन किसपर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, किसे करना है गायत्री मंत्र का जाप, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025 (आज का राशिफल 09 नवम्बर 2025): आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। यहां से आप आज का राशिफल और आज के उपाय के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 09 नवम्बर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025 (आज का राशिफल 09 नवम्बर 2025): आज चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। गुरु कर्क में व शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आज रविवार है। सूर्योपासना की तिथि है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य पिता हैं।चन्द्रमा माता हैं। माता -पिता के चरण स्पर्श से दिन का आरम्भ करें। उदित भगवान भास्कर शिव स्वरूप आकाश में दैदीप्यमान होकर अपना असीम सम आशीर्वाद सबको प्रदान करते हैं। उसको आत्मसात करें। गायत्री मंत्र का जप मानसिक होता है, उसका मंत्रोच्चारण दूसरे द्वारा श्रवण न हो।यह गोपनीय मन्त्र है। महामन्त्र है। सूर्य के सम्मुख बैठकर कम से कम 108 बार इस महामन्त्र का जप करें।

1मेष-आज तृतीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु द्वितीय व शनि व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब परिवर्तन में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा।अब तक कुछ रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा।तनाव से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

2वृष- द्वितीय चन्द्रमा व्यवसाय वृद्धि देंगे।गुरु इसी राशि से तृतीय भाव में व शनि एकादश हैं।जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें,अपने कार्य पर फोकस करें।बिजनेस में किसी नवीन अनुबंध को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --गाय को केला व गुड़ खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%

3 मिथुन- चन्द्रमा इसी राशि में हैं।आज का दिन छात्रों के कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है।अभी किसी को धन उधार मत दें। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण भी आवश्यक है।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग --लाल व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%

4कर्क-आज व्यवसाय में प्रगति होगी।शुक्र व चन्द्रमा रुके हुए वित्त्तीय कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं।छात्रों के कॅरियर में आशातीत सफलता मिल रही है।लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है,आज घर में विवाह की बातचीत बेहतर रहेगी।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज का उपाय ---श्री अरण्यकांड का पाठ करें। सात अन्न व फल का दान करें।शुभ रंग --आसमानी व सफेद।भाग्य प्रतिशत-65%

5सिंह- चन्द्रमा एकादश व शनि अष्टम बहुत ही शुभ हैं। बैंकिंग,रियल स्टेट व गारमेंट्स बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करे।टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।बहुत जल्द बड़ा लाभ मिलने वाला है।। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व अनार का दान करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%

6कन्या-चन्द्रमा दशम हैं।कर्म स्थान के चन्द्रमा शुभ तथा धार्मिक कार्यों से सब मङ्गलमय करेंगे।छात्र कॅरियर की अग्रिम योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें।शुक्र आपको वित्तीय कार्यों में सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र अर्पित करें।तिल का दान करें।शुभ रंग -हरा व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

7तुला-- शुक्र व चन्द्रमा आपको लाभान्वित करेंगे।आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर रहेगी।धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।जाँब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है,वर्तमान की सफलता से खुश रहेंगे। आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-65%

8वृश्चिक- मङ्गल आत्मबल व कॅरियर में प्रगति के कारक ग्रह हैं। मीन के शनि इस राशि के जातकों को बिज़नेस में न्यू डील से बहुत स्ट्रांग कर सकते हैं।आर्थिक प्रगति से मन खुश रहेगा।स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।गुरु गोचर का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र प्रसन्न रहेंगे।आज का उपाय --गेंहू व चावल का दान करें।श्री सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-75%

9 धनु- अष्टम गुरु व सप्तम चन्द्रमा सभी कार्यों के लिए अनुकूल हैं।धार्मिक उत्थान से मन प्रसन्न रहेगा।स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें तो नवीन उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर से क्रोध मत करें।राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोग अपने अच्छे कार्यों से लोकप्रिय होंगे।आज का उपाय--श्री सूक्त का 16 पाठ करें।अन्न दान करते रहें। आज का शुभ रंग --हरा व सफेद।भाग्य प्रतिशत-73%

10मकर-शनि तृतीय होकर व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे।शनि व चन्द्रमा के बीज मंत्र की संख्या बढ़ा दें। आध्यात्मिक गुरु के आशीर्वाद से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।शुक्र जाँब व व्यवसाय में सफल करेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।माता -पिता की बातों को मानकर ही लव लाइफ को विवाह में बदलें।आज का उपाय ---भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गुरु के द्रव्य केला व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा।भाग्य प्रतिशत-75%

11 कुम्भ-आप बिजनेस ग्रोथ को लेकर परेशान रह सकते हैं। पँचम चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ है।छात्र सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। जाँब परिवर्तन का विचार परेशान कर सकता है।बैंकिंग व मीडिया जाँब के लिए शुक्र न्यू जाँब का अवसर बना सकता है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।शुभ अंक -आज का शुभ रंग -हरा व बैगनी

12 मीन-छात्रों के कॅरियर में बहुत अच्छी बात यह रहेगी कि मनमाफिक जाँब के मार्ग बनेंगे।शनि इसी राशि में हैं।चन्द्रमा चतुर्थ गोचर करके माता के स्वास्थ्य को लाभ प्रदान कर रहे हैं। निजनेस में अपने कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व पिता का बहुत योगदान रहेगा।किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।लव लाइफ में खूबसूरत डिनर संभावित है। आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।शुभ रंग --लाल व पीला।आज का शुभ अंक --02 व 09

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article