Aaj Ka Panchang, Abhijit Muhurat: नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल समय, शुभ योग समेत पूरा पंचांग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 9, 2024, 09:23 AM IST

Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2024: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसके अलावा इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। यहां जानिए चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त समेत पूजा पंचांग।

Chaitra Navratri Panchang 9 April 2024 (चैत्र नवरात्रि पंचांग): पंचांग अनुसार 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। नक्षत्र रेवती और अश्विनी रहेगा। सूर्य देव मीन राशि में रहेंगे। (Today Abhijit Muhurat) अभिजित मुहूर्त 11:57 AM से 12:48 PM तक रहेगा। राहुकाल 03:33 PM से 05:08 PM तक है। इसके अलावा इस दिन से चैत्र नवरात्रि पर्व भी शुरू हो रहा है। साथ ही गुड़ी पड़वा और युगादी पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। यहां आप जानेंगे चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग।

chaitra navratri panchang

Chaitra Navratri 2024 Panchang

Chaitra Navratri 2024 Ghat Sthapana Muhurat (चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 2024)

9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 06:02 AM से 10:16 AM तक रहेगा। लेकिन अगर आप इस मुहूर्त में घट स्थापना यानी कलश स्थापना न कर पाएं तो आप अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। 9 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।

End of Feed