Aaj Ka Panchang 8 April 2025: पंचांग से जानें चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी त‍िथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

Aaj Ka Panchang 8 April 2025 (आज का पंचांग 8 अप्रैल 2025): मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। ये दिन मंगल ग्रह और भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, और युद्ध का प्रतीक है। इस ग्रह को शांत करने के लिए मंगलवार का व्रत, हनुमान चालीसा का पाठ, और दान-पुण्‍य क‍िया जाता है। ऐसे में आज की तिथि‍ से जुड़ी अधिक जानकारी को जानने के ल‍िए यहां देखें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 8 April 2025 (आज का पंचांग 8 अप्रैल 2025): मंगलवार का दिन सनातन धर्म और ज्योतिष में अत्यंत ही पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। ये दिन मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित होता है, जो शक्ति, भक्ति और न‍िष्‍ठा के प्रतीक हैं। इस दिन को लेकर मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है उसके सभी भय और कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो साहस, पराक्रम, युद्ध और ऊर्जा का कारक है। मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह भी माना जाता है, और इसकी अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, दुर्घटनाएं और मानसिक तनाव ला सकती है। इसी कारण से इसे शांत करने के लिए मंगलवार को विशेष उपाय किए जाते हैं जैसे क‍ि व्रत रखना, हनुमान चालीसा पढ़ना, और हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाना। मंगलवार को विशेष रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करने, लाल रंग के वस्त्र पहनने, और मसूर की दाल, गुड़, या लाल चंदन का दान करने की परंपरा है। ऐसे में यहां पढ़ें 8 अप्रैल 2025 का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 8 April 2025

Aaj Ka Panchang 8 April 2025

आज का पंचांग 8 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang 8 April 2025)

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह - चैत्र
  • तिथि - चैत्र माह शुक्ल पक्ष एकादशी
  • पर्व - महा व्रत एकादशी
  • दिवस - मंगलवार
  • सूर्योदय - 06:09 ए.एम सूर्यास्त-6:39 पी.एम
  • नक्षत्र - आश्लेषा 07:55 ए.एम तक फिर मघा
  • चंद्र राशि - कर्क, स्वामी-चंद्रमा 07:55 ए.एम तक फिर सिंह, स्वामी राशि-सूर्य
  • सूर्य राशि - मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
  • करण - वणिज 08:34 ए.एम तक फिर विष्टि
  • योग - शूल 06:13 पी.एम तक तत्पश्चात गण्ड

End of Feed