Aaj ka Panchang 6 April 2025: राम नवमी शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और आज के उपाय, यहां जानें

Aaj ka Panchang 6 April 2025 (आज का पंचांग 6 अप्रैल 2025): चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे राम नवमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत ही पावन और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है और भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। नवमी तिथि का पंचांग धार्मिक कार्यों, व्रत, पूजा और मुहूर्त जानने के लिए उपयोगी होता है। ऐसे में यहां देखें आज का पंचांग।

Aaj ka Panchang 6 April 2025 (आज का पंचांग 6 अप्रैल 2025): चैत्र नवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का एक प्रमुख पर्व है, जो वसंत ऋतु में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवमी तिथि को नवरात्रि की अंतिम तिथि मानी जाती है, जिसे राम नवमी के रूप में भी व्यापक रूप से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त व्रत का समापन करते हैं, मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा करते हैं तथा कन्या पूजन के माध्यम से माता के नौ रूपों को भक्ति भाव से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नवमी तिथि का पंचांग विशेष रूप से शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी प्रदान करता है, जो पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन, व्रत पारण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। पंचांग के अनुसार दिनचर्या निर्धारित करना सनातन धर्म में प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है। ऐसे में यहां पढ़ें 6 अप्रैल 2025 का पंचांग।

Aaj ka Panchang 6 April 2025

Aaj ka Panchang 6 April 2025

आज का पंचांग 6 अप्रैल 2025 (Aaj ka Panchang 6 April 2025)

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2082
  • माह - चैत्र
  • तिथि - चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, नवमी
  • पर्व - राम नवमी
  • दिवस - रविवार
  • सूर्योदय - 06:09 ए.एम सूर्यास्त - 6:39 पी.एम
  • नक्षत्र - पुनर्वसु
  • चंद्र राशि - कर्क, स्वामी - चंद्रमा
  • सूर्य राशि- मीन, स्वामी ग्रह-गुरु
  • करण - बव
  • योग- सुकर्मा

End of Feed