अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 5 September 2026: आज दही हांडी और श्री गोगा नवमी पर क्या है पूजा का मुहूर्त? जानें शुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज दही हांडी और श्री गोगा नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? इस बारे में आप यहां दिए गए 5 सितंबर 2026 के पंचांग से जान सकते हैं।

Image

5 सितंबर 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 September 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज के दिन का आरंभ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से हुआ है, जो रात 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक दशमी तिथि रहने वाली है। आज द्वितीय चातुर्मास का 13वां दिन, दही हांडी और श्री गोगा नवमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। चलिए पंचांग से जानें आज 5 सितंबर 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

आज 5 सितंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय 6 सितंबर 2026 की सुबह 12 बजकर 32 मिनट पर होगा और चंद्रास्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर होगा।

नक्षत्र

नक्षत्र मृगशीर्ष से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो रात 09:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद नक्षत्र आर्द्रा रहने वाला है।

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:30 से सुबह 05:16
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:53 से सुबह 06:01
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:45
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:26 से दोपहर 03:16
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:38 से शाम 07:01
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:38 से शाम 07:47
  • अमृत काल: दोपहर 01:17 से दोपहर 02:46
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:57 से सुबह 12:43 (6 सितंबर)

अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 09:10 से सुबह 10:45
  • यमगण्ड: दोपहर 01:54 से दोपहर 03:29
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 06:01 से सुबह 07:42
  • गुलिक काल: सुबह 06:01 से सुबह 07:36

शुभ-अशुभ योग

वज्र योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा। इसके बाद देर रात तक सिद्धि योग रहने वाला है। आज आड़ल योग सुबह 06:01 बजे से रात 09:30 बजे तक रहेगा, जिसके समाप्त होते ही विडाल योग शुरू हो जाएगा। बता दें कि कल 6 सितंबर की सुबह 6 बजे तक विडाल योग रहेगा।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • पूर्व में दिशा शूल है।
  • कुम्भ चक्र तल में है।
  • राहु का वास पूर्व दिशा में है।
  • चंद्रमा का वास सुबह 10:18 बजे तक दक्षिण दिशा में है, जिसके बाद पश्चिम दिशा में होगा।
  • शिव जी का वास सभा में रात 09:53 बजे तक है। इसके बाद वो क्रीड़ा पर वास करेंगे।

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 5 सितंबर 2026 को चंद्र ग्रह का मिथुन राशि में सुबह 10:17 बजे गोचर होगा। इसके अलावा बुध ग्रह का उ फाल्गुनी नक्षत्र में दोपहर 04:31 बजे और चंद्र ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में रात 09:30 बजे प्रवेश होगा।

करण

आज के दिन की शुरुआत में करण तैतिल का संयोग बन रहा है, जो सुबह 11:04 बजे तक रहेगा। इसके बाद करण गर रात 09:54 बजे तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में करण वणिज का संयोग बन रहा है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है।Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article