Aaj ka Panchang 31 March 2025: आज है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की जानकारी यहां

Aaj ka Panchang 31 March 2025 (आज का पंचांग 31 मार्च 2025): आज की तिथि‍ बहुत व‍िशेष है। सोमवार और नवरात्रि के दूसरे दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार भगवान शिव का दिन होता है, वहीं, नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है, जो तप, संयम और ज्ञान की प्रतीक हैं। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्रमा का होता जो क‍ि मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उत्तम होता है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं आज की त‍िथि‍ से जुड़ी अधिक जानकारी को।

Aaj ka Panchang 31 March 2025 (आज का पंचांग 31 मार्च 2025): हिंदू धर्म में सोमवार और नवरात्रि के दूसरे दिन का विशेष महत्व है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है, जिन्हें शांति, शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसी दिन नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो तप और संयम की देवी हैं। मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से भक्तों को धैर्य, संयम और सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिषीय दृष्टि से सोमवार चंद्रमा का दिन माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का स्वामी होता है, इसलिए इस दिन की गई साधना से मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सोमवार का व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा करने से चंद्र दोष कम होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी की साधना से आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। इस दिन विशेष रूप से दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और साधना करने से व्‍यक्‍त‍ि को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज की त‍िथि‍ के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और अन्‍य जानकार‍ियों को जानने के ल‍िए पढ़ें 31 मार्च का पंचांग।

Aaj ka Panchang 31 March 2025

Aaj ka Panchang 31 March 2025

आज का पंचांग 31 मार्च 2025 (Aaj ka Panchang 31 March 2025)

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह - चैत्र, कृष्ण पक्ष,
  • तिथि - चैत्र माह शुक्ल पक्ष द्वितीया
  • पर्व - नवरात्र द्वितीया
  • दिवस - सोमवार
  • सूर्योदय - 06:13 ए.एम सूर्यास्त - 6:39 पी.एम
  • नक्षत्र - अश्वनी 01:45 पी.एम तक फिर भरणी
  • चन्द्र राशि - मेष,स्वामी ग्रह-मङ्गल
  • सूर्य राशि - मीन, स्वामी ग्रह-गुरु
  • करण - कौलव 09:12 ए.एम तक फिर तैतिल
  • योग - वैधृति 01:45 पी.एम तक फिर विष्कुम्भ

End of Feed