Aaj Ka Panchang 30 May 2024 (आज का पंचांग 30 मई 2024): ज्येष्ठ मास की कालाष्टमी के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहने वाला है। सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। आइए यहां जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 30 May 2024 (आज का पंचांग 30 मई 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- सप्तमी
दिन-गुरुवार
व्रत- कालाष्टमी
सूर्योदय-05:27am
सूर्यास्त-06:53 pm
नक्षत्र- धनिष्ठा 07:32am फिर शतभिषा
चन्द्र राशि- कुम्भ,स्वामी-शनि
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण-बव 11:44am तक फिर बालव
योग- वैधृति 08:53pm तक फिर विष्कुम्भ
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:55am से 12:45 pm2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:25 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:43 pm से 07:07 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:05am तक
5अमृत काल-06:05am से 07;55 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:47 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:50pm से 07;53pm तक
दिशा शूल -साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तकक्या करें- माता काली जी व भैरो जी की उपासना करें। मन्दिर में शिवलिंग को कुशोदक अर्पित करें। गुरु के द्रव्य चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। व्रत रहें।उपवास फलाहार होगा। गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का भी जप करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज माता दुर्गा जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें।
क्या न करें-माता,पिता व गुरु की बातों की अवहेलना मत करें।
