Aaj ka Panchang 30 March 2023 in Hindi: 30 मार्च 2023 का पंचांग- सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह नवरात्र शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव है। नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा का अनन्त पुण्य है। नवमी को भगवान विष्णु के राम रूप की पूजा व व्रत की जाती है। पुनर्वसु नक्षत्र है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक के पाठ का बहुत महत्व है। प्रतिदिन माता दुर्गा मंदिर में जाकर उनकी एक परिक्रमा करें।
Panchang Today, 30 March 2023
हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। विद्या दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन , अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 30 मार्च 2023 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | चैत्र , शुक्ल पक्ष |
| तिथि | नवमी |
| सूर्योदय | 06:15am |
| सूर्यास्त | 06:37pm |
| नक्षत्र | पुनर्वसु |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मिथुन |
| करण | बालव |
| योग | अतिगण्ड |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19pm से 06:56pm तक |
