03 November 2025 Ka Panchang: प्रदोष व्रत आज, पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ समय क्या है?

03 November 2025 Ka Panchang: आज कार्तिक माह का अंतिम और नवंबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत है। आज के दिन पूजा का शुभ समय क्या होगा। शिव वास कहां पर है और किस समय पर पूजा न करें। इन सभी चीजों की जानकारी आप आज के पंचांग से ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है।

03 November 2025 Ka Panchang: 03 नवंबर 2025, सोमवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुरू होगा, जो 04 नवंबर सुबह 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। यह दिन प्रदोष व्रत और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष है।

3  नवंबर 2025 का पंचांग

3 नवंबर 2025 का पंचांग

आज प्रदोष का पूजन किस समय पर किया जा सकता है, यह आप पंचांग से जान सकते हैं। आज नक्षत्र उत्तर भाद्रपद दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, फिर रेवती नक्षत्र प्रभावी होगा। योग में हर्षण शाम 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वज्र योग शुरू होगा। करण में कौलव दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक, फिर तैतिल 04 नवंबर सुबह 2 बजकर 5 मिनट तक, इसके बाद गर करण रहेगा। पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगा सकते हैं।

End of Feed