अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 29 August 2024: अजा एकादशी के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 29 August 2024: अजा एकादशी के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन सूर्यास्त शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। आइए जानें अब आज के दिन का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 29 August 2024 (आज का पंचांग 29 अगस्त 2024): भादव महीने की कृ्ष्ण पक्ष एकादशी तिथि के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन सूर्यास्त शाम के 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। अजा एकादशी के दिन आद्रा नक्षत्र दोपहर के 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। अजा एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:37 तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। आइए जानें अब आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 29 August 2024 (आज का पंचांग 29 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-एकादशी

व्रत व पर्व- एकादशी व्रत

दिवस-गुरुवार

सूर्योदय-05:45am

सूर्यास्त-06:50pm

नक्षत्र- आद्रा 03:51pm तक फिर पुनर्वसु

चन्द्र राशि-मिथुन स्वामीग्रह-बुध

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण-बव 01:25pm तक तत्पश्चात बालव

योग: - सिद्धि 06:21pm तक फिर व्यतिपात

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:52am से 12:37 pm

2विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:26 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:28pm से 07:23 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;53am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:51

से 12:43तक रात

संध्या पूजन- 06:21 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या करें-आज एकादशी का महान व्रत है। श्री विष्णु जी की उपासना का पवित्र दिवस है। भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी जी की उपासना व व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। किसी भी ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी एकादशी व्रत से कर सकते है,अन्न का दान करें। आचरण शुद्ध हो। खान पान पर ध्यान दें। सात्विक रहें। श्री हरि नाम जप व संकीर्तन करें। पूर्व जन्म के पापों के शमन के लिए आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।।

क्या न करें-चावल मत ग्रहण करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article