Aaj ka Panchang 28 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जान‍िए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी यहां

Aaj ka Panchang 28 March 2025 (आज का पंचांग 28 मार्च 2025): हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को धन, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन और विलासिता का कारक माना जाता है। ऐसे में आज की त‍िथि‍ से जुड़ी अधिक जानकारी के ल‍िए यहां पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj ka Panchang 28 March 2025 (आज का पंचांग 28 मार्च 2025): शुक्रवार हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन का संबंध मां लक्ष्मी और मां आद‍िशक्‍त‍ि के व‍िभिन्‍न स्‍वरूपों से माना जाता है तथा ये शुक्र ग्रह से भी जुड़ा हुआ है। मां लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी हैं, इसलिए शुक्रवार को इनकी पूजा करने से जीवन में समृद्धि और आर्थिक उन्नति होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और भौतिक संपन्नता का प्रतीक माना गया है। जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, उन्हें जीवन में ऐश्वर्य, आकर्षण और सौभाग्य प्राप्त होता है, जबकि शुक्र ग्रह का कमजोर होना , जातक की सुख-सुविधाओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इस दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना, चावल, दूध, दही और मिश्री का दान करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को व्रत रखने से विशेष लाभ मिलते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की आरती, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और दान-पुण्य करने से धन की वृद्धि होती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और तिथि से महत्वपूर्ण जानकारियों को जानने के ल‍िए यहां देखें 28 मार्च का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 28 March 2025

Aaj Ka Panchang 28 March 2025

आज का पंचांग 28 मार्च 2025 (Aaj ka Panchang 28 March 2025)

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह - चैत्र, कृष्ण पक्ष,
  • तिथि - चैत्र माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 07:56 पी.एम तक फिर अमावस्या
  • पर्व - वैभव लक्ष्मी व्रत
  • दिवस - शुक्रवार
  • सूर्योदय - 06:17 ए.एम सूर्यास्त - 6:37 पी.एम
  • नक्षत्र - पूर्वाभाद्रपद 10:10 पी.एम तक फिर उत्तराभाद्रपद
  • चंद्र राशि - कुंभ, स्वामी-शनि 04:49 पी.एम तक फिर मीन, स्वामी ग्रह-गुरु
  • सूर्य राशि - मीन, स्वामी ग्रह-गुरु
  • करण - विष्टि 09:26 ए.एम तक फिर शकुनि
  • योग - शुक्ल

End of Feed