Aaj Ka Panchang 28 january 2023 in Hindi Today: 28 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग-
आज माघ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य मकर राशि में है। शनि कुम्भ में हैं।भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। माघ माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 28 जनवरी 2023 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | माघ ,शुक्ल पक्ष, |
| तिथि | सप्तमी |
| सूर्योदय | 07:13 m |
| सूर्यास्त | 05:56 pm | नक्षत्र | अश्वनी
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:40 pm तक | राहुकाल | प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:06pm तक |
