Aaj Ka Panchang 27 December 2024 (आज का पंचांग 27 दिसंबर 2024): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि व एकादशी का पारण दिवस है। आज शुक्रवार है। आज श्री विष्णु जी व माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। वैभव लक्ष्मी व्रत रहें। श्रीसूक्तम के पाठ का बहुत महत्व है। फल ,तिल,अन्न दान व अन्य पुण्य करें। श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं।वह कल्याणकारी हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। वैभव लक्ष्मी व्रत समृद्धि देगा। आज गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा माता लक्ष्मी जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल मन्दिर जाएं । दान -पुण्य करें। माता -पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 27 December 2024 (आज का पंचांग 27 दिसंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - द्वादशी,,व्रत -एकादशी पारण
तिथि- द्वादशी
दिवस -शुक्रवार
सूर्योदय-07:09am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र- विशाखा06:29 pm तक फिर अनुराधा
चन्द्र राशि -तुला,स्वामी ग्रह -शुक्र 01:58 pm तक फिर वृश्चिक।स्वामी ग्रह -मङ्गल
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण- कौलव 01:40pm तक फिर तैतिल
योग- धृति 10;39 pm तक फिर शूल
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-12:02 pm से 12:44 pm तक2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:29pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:23pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:05am तक
5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात
संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तकक्या न करें-पर निन्दा मत करें।
