Aaj Ka Panchang: आज है ओणम, पंचांग से जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 August 2026: ओणम, केरल का एक प्रमुख त्योहार है, जो आज मनाया जा रहा है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और अन्य ज्योतिष गणना के बारे में।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 August 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो कि सुबह 07:59 बजे तक रहेगी। इसके बाद रात तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है। आज ऋग्वेद उपाकर्म और ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रात: काल में श्रवण नक्षत्र था, जो सुबह 12:47 बजे समाप्त हो गया है। इस समय धनिष्ठा नक्षत्र चल रहा है। आइए अब विस्तार से जानें 26 अगस्त 2026, बुधवार के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज का पंचांग, 26 अगस्त 2026 का पंचांग

26 अगस्त 2026 का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:56 बजे और सूर्यास्त शाम 06:49 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:55 बजे और चन्द्रास्त 27 अगस्त की सुबह 04:50 बजे होगा।

End of Feed