अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 25 March 2025: पंचांग से जानिए पापमोचिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय

Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पापमोचिनी एकादशी मनाई जाएगी। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 25 March 2025

Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। भगवान विष्णु को समर्पित यह महान व्रत है। आज श्रद्धा पूर्वक एकादशी का व्रत व विष्णु उपासना करें। आज नियम पूर्वक व्रत व दान -पुण्य करना बहुत फलित होता है। कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न व फलों का दान करें। मन्दिर परिसर में आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। आज भगवान कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। गीता का पाठ करें। एकादशी महान व्रत में आता है। मन, वचन व कर्म से श्री कृष्ण भक्ति मार्ग पर चलें। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 25 मार्च 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-चैत्र, कृष्ण पक्ष

तिथि- चैत्र माह कृष्ण पक्ष एकादशी

पर्व-एकादशी व्रत

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-06:27am

सूर्यास्त-6:32pm

नक्षत्र- श्रवण

चन्द्र राशि - मकर,स्वामी ग्रह-शनि

सूर्य राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु

करण-- बव 04:29 pm तक फिर बालव

योग- शिव 02:56 pm तक फिर सिद्ध

25 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12;05 pm से 12;51 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:03am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:29pm से 07:01pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें। विहंगों को दाना-पानी दें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article