अध्यात्म

Aaj ka Panchang 24 March 2023 : चैत्र नवरा‍त्रि की तृतीया आज, यहां देखिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 24, 2023, 06:06 AM IST

Aaj ka Panchang 24 March 2023 in Hindi : आज चैत्र माह नवरात्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान माता दुर्गा जी की पूजा का महत्व है। साथ ही आज शुक्रवार दिन होने के कारण लक्षमी माता की पूजा व व्रत का भी खास दीन है। पंचांग के अनुसार देखें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

Panchang Today

Aaj ka Panchang 24 March 2023 in Hindi 23 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग : 24 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग--सुजीत जी महाराज--

आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है।नवरात्र का तीसरा दिवस है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने का पावन व्रत व उपवास आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत भी की जाती है।अश्वनी नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक24 मार्च 2023
दिवसशुक्रवार
माहचैत्र , शुक्‍ल पक्ष
तिथितृतीया
सूर्योदय06:22am
सूर्यास्त06:33 pm
नक्षत्रअश्वनी
सूर्य राशिमीन
चन्द्र राशि मेष
करणयोग
योगवैधृति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तकराहुकालप्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06: 19 pm से 06:56 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article