Aaj Ka Panchang 24 April 2025: पंचांग से जानें आज की शुभ तिथि, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय

Aaj Ka Panchang 24 April 2025 (आज का पंचांग): आज गुरुवार, 24 अप्रैल के पंचांग से आप आज का शुभ मुहूर्त, तिथि, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय समेत राहुकाल और दिशा शूल भी जान सकते हैं। साथ ही पंचांग से आपको आज के उपाय भी विस्तार में जानने को मिलेंगे।

Aaj Ka Panchang 24 April 2025 (आज का पंचांग): परम पवित्र वैशाख माह की एकादशी है। एकादशी आज ही मान्य होगी। आज श्री विष्णु जी की उपासना करते हैं। भगवान श्री हरि की विधिवत उपासना की जाती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं। एकादशी मङ्गलमय तथा दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। आज गुरु के बीज मंत्र का जप करें। आज अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। भगवान श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। वह किसी भी बड़े कार्य को निर्विध्न रूप से से पूर्ण करवाते हैं। घर में मन्दिर के बाल गोपाल जी को बांसुरी अर्पित करें।

aaj ka panchang 24 april 2025 in hindi

आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2025-

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2082 माह-वैशाख,कृष्ण पक्ष

End of Feed