आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025: आज उत्तर दिशा में न करें यात्रा, जानिए कब लगेगा राहुकाल और क्या रहेंगे आज के सभी शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और इसके अगले दिन एकादशी व्रत रखा जाएगा। धर्म शास्त्रों अनुसार एकादशी व्रत के नियमों का पालन दशमी की शाम से ही शुरू कर देना चाहिए। ऐसे में आज सात्विक भोजन ही करें। चलिए जान लेते हैं आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में यहां।

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025: परम पवित्र वैशाख माह दिन मंगलवार दिवस दशमी 04:44 pm तक तत्पश्चात एकादशी है। उदया तिथि के कारण कल एकादशी मान्य होगी। आज श्री गणेश जी की उपासना करते हैं। तंत्र में भैरो उपासना की जाती है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। वैशाख माह का हर दिवस बहुत मंगलमय तथा दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। आज बुध के बीज मंत्र का जप करें। आज मूंग का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। भगवान श्री गणेश किसी भी कार्य को निर्विध्न रूप से आरम्भ व सही तरीके से पूर्ण करवाते हैं। गणेश पूजा के बिना कोई कार्य पूर्ण नहीं होता। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अब देखिए आज का पूरा पंचांग।

aaj ka panchang 23 april 2025

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025

संवत---पिंगला

विक्रम संवत 2082

माह-वैशाख,कृष्ण पक्ष

तिथि - दशमी 04:44pm तक फिर एकादशी

End of Feed