मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की हुई शुरुआत, जानिए आज के दिन का किस समय पर करें शुभ कार्य, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज से मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो गई है। इस समय को काफी शुभ माना जाता है। इसी शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही गीता जयंती और पंचमी पर विवाह पंचमी जैसे खास पर्व मनाए जाते हैं। फिलहाल अभी जानते हैं कि आज के दिन शुभ और अशुभ काल का समय क्या है।

Aaj Ka Panchang: 21 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। यह दिन मार्गशीर्ष मास का अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण दिन है।

21 नवंबर का पंचांग

आज पूजा का शुभ समय क्या है, इसको आज के पंचांग से जान सकते हैं। आज नक्षत्र अनुराधा दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र लगेगा। योग में अतिगण्ड सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक, फिर सुकर्मा रहेगा। करण में बव दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक, बालव 22 नवंबर सुबह 4 बजे तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा – यह किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत उत्तम है।

End of Feed